August 3, 2026

पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल: ग्रीन वॉकाथॉन से लेकर 1000 पौधों के वृक्षारोपण कर हरियाली का संदेश

0
img-20260606-wa01027313111786707942338.jpg




मुकेश मेहता
बुधनी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ट्राइडेंट ग्रुप एवं नगर परिषद बुधनी द्वारा पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पर्यावरण सप्ताह के अंतर्गत 5 किलोमीटर लंबी ग्रीन वॉकाथॉन निकालकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं हरित जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया। वहीं ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत 1000 फलदार एवं छायादार पौधों का वृक्षारोपण कर हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया गया।

ग्रीन वॉकाथॉन में एसडीएम दिनेश तोमर, एसडीओपी रवि शर्मा, तहसीलदार ललित सोनी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी संतोष रघुवंशी, थाना प्रभारी संदीप जाट, स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर अर्जुन मालवीय तथा ट्राइडेंट ग्रुप के नितिन मल्होत्रा सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, खिलाड़ियों, युवाओं एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और वृक्षारोपण को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

पर्यावरण सप्ताह के चौथे दिन ट्राइडेंट ग्रुप एवं नगर परिषद बुधनी के संयुक्त तत्वावधान में विशाल वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के अंतर्गत लगभग 1000 फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए। इस कार्य में ट्राइडेंट ग्रुप के 250 से अधिक स्वयंसेवकों एवं नगर परिषद की टीम ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस तक सीमित विषय नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता अर्जुन मालवीय, तहसीलदार ललित सोनी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी संतोष रघुवंशी, ट्राइडेंट ग्रुप के नितिन मल्होत्रा, डॉ. सतीश मिश्रा, अरविंद गिरी, पार्षद श्रीकांत शर्मा, प्रभात भदौरिया, जीतेश चौहान, मांगीलाल यादव, विनोद शिवहरे सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ट्राइडेंट ग्रुप अपने संस्थापक पद्मश्री राजेंद्र गुप्ता के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहा है। समूह लंबे समय से ‘वेस्ट टू वेल्थ’ एवं सस्टेनेबिलिटी के सिद्धांतों पर कार्य करते हुए क्षेत्र को हरित एवं प्रदूषण मुक्त बनाने के प्रयास कर रहा है। ग्रीन वॉकाथॉन एवं वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रम इसी संकल्प की मजबूत अभिव्यक्ति हैं।

कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन, स्वच्छता तथा हरियाली बढ़ाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!