दीनदयाल रसोई में जरूरतमंद लोगों को मिल रहा है स्वादिष्ट और भरपेट भोजन

गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर राज्य सरकार द्वारा प्रारंभ की गई दीनदयाल रसोई योजना जरूरतमंद लोगों के लिये बहुत मददगार साबित हो रही है। बस स्टेंड सीहोर में दीनदयाल रसोई में गरीब तथा जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए भरपेट एवं स्वादिष्ट भोजन केवल 10 रूपये में मिल रहा है। दीनदयाल रसोई में प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक भोजन कराया जाता है। इस रसोई में 100 से अघिक लोग रोज भोजन करते हैं।
दीनदयाल रसोई में भोजन करने आए श्री गोपीलाल ने बताया कि 10 रूपए में स्वादिष्ट और भरपेट भोजन मिल जाता है। भोजन में दाल, चावल, सब्जी और रोटी दिया जाता है। उन्होंने बताया कि अगर बाहर होटल में भोजन करे तो यह 100 रूपये अधिक का होगा। उन्होंने दीनदयाल रसोई योजना संचालित करने के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद दिया।
