August 3, 2026

100 प्रतिशत मूंग खरीदी की मांग को लेकर किसान स्वराज संगठन का घेराव आंदोलन 15 जुलाई को रेहटी मे

0
IMG-20260713-WA0077

रेहटी मंडी में किसान सभा, धरना-प्रदर्शन व ज्ञापन

गांव-गांव पहुंचकर किसानों से किया जा रहा जनसंपर्क

 

मुकेश मेहता

रेहटी। प्रदेश में मूंग उपार्जन में 100 प्रतिशत खरीदी की मांग को लेकर किसान स्वराज संगठन (संयुक्त किसान मोर्चा) ने आंदोलन का ऐलान किया है। संगठन द्वारा 15 जुलाई 2026, बुधवार सुबह 11 बजे कृषि उपज मंडी प्रांगण, रेहटी में घेराव आंदोलन, किसान सभा, धरना-प्रदर्शन एवं ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

 

संगठन का आरोप है कि वर्तमान में सरकार द्वारा मूंग उत्पादन का केवल सीमित प्रतिशत ही खरीदा जा रहा है, जिससे बड़ी संख्या में किसान परेशान हैं। किसानों की प्रमुख मांग है कि प्रदेश में उत्पादित 100 प्रतिशत मूंग की समर्थन मूल्य पर खरीदी सुनिश्चित की जाए।

 

इसी क्रम में किसान स्वराज संगठन ने सोमवार को रेहटी मंडी स्थित कृषक भवन में बैठक आयोजित की, जिसमें आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में संगठन पदाधिकारियों एवं किसानों ने निर्णय लिया कि आज से ही गांव-गांव जाकर किसानों से संपर्क अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत विभिन्न ग्रामों का दौरा कर किसानों को आंदोलन की जानकारी दी जा रही है तथा 15 जुलाई के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में रेहटी पहुंचने का आह्वान किया जा रहा है।

 

बैठक में संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि यह आंदोलन किसानों के अधिकारों की लड़ाई है और सभी मूंग उत्पादक किसानों से एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में शामिल होने की अपील की गई है।

 

संगठन की प्रमुख मांगें

 

मूंग उपार्जन नीति में संशोधन कर 100 प्रतिशत मूंग की खरीदी की जाए।

 

ई-टोकन व्यवस्था की खामियों को दूर कर किसानों को पर्याप्त सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

 

आगामी खरीफ सीजन में धान, मक्का, सोयाबीन सहित अन्य फसलों की सरकारी खरीदी की स्पष्ट व्यवस्था बनाई जाए।

 

सिंचाई एवं पेयजल संबंधी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए।

 

प्राकृतिक आपदा एवं अन्य कारणों से प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा प्रदान किया जाए।

 

संगठन ने सभी किसानों से अपील की है कि वे 15 जुलाई को अपने टेक्टर के साथ अधिक से अधिक संख्या मे रेहटी मंडी पहुंचकर आंदोलन को सफल बनाएं और अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद करें।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!