आबकारी विभाग ने 04 प्रकरण कायम कर अवैध मदिरा एवं महुआ लाहन जप्त किया
कलेक्टर चन्द्र मोहन ठाकुर के निर्देश पर आबकारी विभाग द्वारा जिलेभर में अवैध मदिरा के विरुद्ध निरन्तर कार्यवाही की जा रही हैं। आबकारी दल ने वृत्त सीहोर के अनेक क्षेत्रों में कार्यवाही करते हुए 04 प्रकरण कायम कर देशी-विदेशी मदिरा एवं महुआ लाहन जप्त किया है।
जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती कीर्ति दुबे से प्राप्त जानकारी अनुसार आबकारी अमले ने सीहोर में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की विभिन्न धाराओं के तहत छापामार कार्रवाई की। कार्यवाही में वृत्त सीहोर अंतर्गत ग्राम ललियाखेड़ी में श्री रामलाल पिता श्री राजाराम कोरकू से 5 लीटर, ग्राम गादिया में श्रीमती लीला पति श्री रामभरोस बामनिया से 2 लीटर, श्री फूलसिंह पिता श्री भुर्जी से 2 लीटर कच्ची शराब एवं अज्ञात व्यक्ति से 280किलोग्राम महुआ लहान जप्त किया है। कार्यवाही में आबकारी अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही सतत जारी रहेगी।

