प्रजापति समाज के तत्वाधान में मनाया गया भुजरिया का पर्व, आस्था और उत्साह के साथ निकाला गया भव्य चल समारोह
सीहोर। हर साल की तरह इस साल भी प्रजापति समाज के तत्वाधान में भुजरिया का पर्व आस्था और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। शुक्रवार को समाज के द्वारा बड़ी संख्या में महिलाओं और समाजनों के द्वारा चल समारोह निकाला गया। जिसमें महिलाएं सिर पर भुजरिया लेकर चल रही थी, वहीं पुरुष चल समारोह के दौरान डंडे हाथों में लेकर ढोल-नगाड़ों पर अपने करतब कर रहे थे। सुबह से ही भुजरिया पर्व का सिलसिला चल रहा था।
इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रजापति समाज के अध्यक्ष विष्णु सम्राट प्रजापति ने बताया कि रक्षाबंधन के बाद भुजरिया मिलन समोराहों का जगह-जगह आयोजन किया गया। जिसमें धर्म के अनुसार घर-घर में भुजरियों का पूजन करने के बाद भुजरियों को मंदिरों पर ले जाकर भगवान को चढ़ाई गई। मोहल्ले में भुजरियों एक स्थान पर एकत्रित कर सुविधानुसार नदी आदि पर ले जाकर विसर्जन किया गया।
गंज स्थित मंदिर पर भुजरिया एकत्रित कर उनका सामूहिक रूप पूजन कर ढोल-नगाड़ों के साथ गांव के मुख्य चौराहों से होते हुए नदी पर पर ले जाकर विसर्जन किया गया। नगर सहित देवस्थान पर भुजरियों को चढ़ाने के बाद घर-घर जाकर भुजरियों का आदान-प्रदान कर एक दूसरे से गले मिलकर अपने गिले-सिखवें दूर कियें तथा एक-दूसरे पर मेहरबानी बनाए रखने के लिए अशीर्वाद लिया। उन्होंने बताया कि यह अपनी भारतीय संस्कृति की परंपरा को बचाए रखे हुए उत्साह के साथ पर्व मनाया जाता है। क्षेत्र में अन्य समाज भी भुजरिया का पर्व मनाते है और चल समारोह निकाला जाता है। चल समारोह में योगेश प्रजापति, आकाश प्रजापति, अर्जुन प्रजापति रमेश प्रजापति राजेश प्रजापति तुलसीराम प्रजापति मनोज प्रजापति, हरि सिंह प्रजापति राहुल प्रजापति राजकुमार प्रजापति, रतिराम प्रजापति, कालूराम पटेल, नारायण प्रजापति, सुरेश प्रजापति एवं अन्य समाज के लोग सम्मिलित हुए।

