August 3, 2026

एनसीबी इंदौर के गहन प्रयासों से एक और गांजा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़।

0

बुदनी /206.470 किलोग्राम गांजा एनसीबी इंदौर द्वारा बगवाड़ा टोल प्लाजा, जिला: सीहोर (एमपी) में जब्त किया गया और 04 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

19.08.2022 को एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एनसीबी, इंदौर जोनल यूनिट की एक टीम ने बगवाड़ा टोल प्लाजा, पीएस: बुदनी, जिला: सीहोर (एमपी) में अशोक लीलैंड ट्रक एमपी 04 एचई 1120 से 206.470 किलोग्राम गांजा बरामद किया। इस सिलसिले में एनसीबी अधिकारियों ने 04 लोगों को गिरफ्तार किया है। गांजा की उक्त खेप सोनपुर (ओडिशा) से मंगवाई गई थी और उक्त गांजे का गंतव्य सीहोर (एमपी) है।

मादक पदार्थ सहित वाहन को जब्त कर लिया गया है और उक्त व्यक्तियों को एनडीपीएस अधिनियम 1985 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की जांच जारी है।

“ इनका कहना “गांजा की बरामदगी बढ़ती ही जा रही है और तस्कर विभिन्न प्रकार के वाहनों से गांजा का परिवहन सड़क मार्ग से कर रहे हैं। इस वर्ष एनसीबी, इंदौर द्वारा भारी मात्रा में मादक पदार्थों की बरामदगी की यह पंद्रहवीं बरामदगी है। (बृजेंद्र चौधरी), आईआरएस ज़ोनल डायरेक्टर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, इंदौर

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!