ग्राम अजमतनगर के देवनारायण मंदिर में किया गया महा प्रसादी का वितरण
हजारों की संख्या में पैदल यात्रा निकालकर की भगवान की पूजा-अर्चना
सीहोर। हर साल की तरह इस साल भी ग्राम अजमतनगर स्थित भगवान देवनारायण मंदिर में जन्माष्टमी के पावन अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन शनिवार को किया गया। इस मौके पर हजारों की संख्या में करीब तीन किलोमीटर श्रद्धालुओं ने पैदल यात्रा निकालकर भगवान के मंदिर में पहुंचकर विशेष पूजा अर्चना की।
इस संबंध में खुमान सिंह गुर्जर ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी भगवान देवनारायण मंदिर परिसर में दो दिवसीय जन्माष्टमी का पावन पर्व आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर शनिवार को सुबह से ही मंदिर में सैकड़ों की संख्या में ग्राम अजमतनगर में मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ था। वहीं इस मौके पर तीन किलोमीटर तक पैदल यात्रा निकालकर मंदिर परिसर पहुंचे और उसके बाद भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। इस मौके पर मंदिर के मुख्य पंडा चैन सिंह, नंदराम, भंवर पंडा, जगन्नाथ पंडा, मांगीलाल पटेल सहित अन्य श्रद्धालु भी शामिल थे।
उन्होंने बताया कि पिछले दो साल कोरोना के चलते श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व कई बंदिशों की वजह से फीका रहा था। इस बार कोरोना संक्रमण से राहत के चलते धार्मिक आयोजनों पर किसी प्रकार की बंदिशे नही है। इसलिए इस बार जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाते हुए कृष्ण जन्मोत्सव के तहत मंदिरों भजन संध्याओं के अलावा आकर्षक सजावट कर मनमोहक झांकियां सजाई जाएगी। श्रीकृष्ण भगवान की पूजा-अर्चना के साथ ही दर्शन के लिए भक्तों का आना-जाना रहेगा। देव नारायण मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की झांकी भी सजाई गई थी।

