August 3, 2026

कलेक्टर-एसपी ने स्वयं उपस्थित रहकर ग्राम सोमलबाड़ा के ग्रामवासियों को शिफ्ट कराया

0

 

निचली बस्तियों से ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर किया गया शिफ्ट

लगातार हो रही बर्षा के चलते नर्मदा के बढ़ते जलस्तर को दृष्टिगत रखते हुए नर्मदा किनारें बसे ग्रामीण क्षेत्रों से ग्रामवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए कलेक्टर चन्द्र मोहन ठाकुर एवं एसपी मयंक अवस्थी ने स्वयं उपस्थित रहकर बाढ़ संभावित क्षेत्र सोमलवाड़ा के निवासियों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कराया। ग्राम सोमलवाड़ा के ग्रामवासियों को हाई स्कूल बकतरा में बनाए गए राहत शिविर में ठहराया गया है, जिसमें पेयजल, भोजन, दवाएं आदि तथा ठहरने की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं गई हैं। महिलाओं, बच्चों और वृद्धजनों को सबसे पहले लाया जा रहा है। सोमलवाड़ा के 150 ग्राम वासियों को बकतरा में शिफ्ट किया गया है।

निचली बस्तियों से ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर किया गया शिफ्ट

जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते जिले के अनेक जलभराव वाले ग्रामीण क्षेत्रों एवं नर्मदा किनारे बसे ग्रामों से लोगो को समझाइश देकर सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा रहा है। ग्राम ढाबा में निचली बस्तियों में कोलार नदी का पानी आ जाने के कारण लोगों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया है। नर्मदा क्षेत्र के ग्राम छिदगाँव काछी एवं नीलकंठ सहित अनेक गांवों में ग्रामवासियों को समझाइश दी गई।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!