शासकीय, अशासकीय विद्यालय के लिए 23एवं 24 अगस्त का अवकाश घोषित

सीहोर,22 अगस्त,2022
जिले में लगातार हो रही वर्षा को दृष्टिगत रखते कलेक्टर चन्द्र मोहन ठाकुर ने 23 एवं 24 अगस्त 2022 को जिले के सभी प्ले स्कूल,आंगनबाडी केन्द्रों एवं कक्षा 01 से 12वीं तक के समस्त शासकीय,अशासकीय, सीबीएसई, तथा केन्द्रीय विद्यालय (समस्त प्रकार की शैक्षणिक संस्थाओं) में विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया है।