August 3, 2026

मतदाता अपना वोटर आईडी आधार से लिंक करायें:- कलेक्टर

0
e595a2d6-d50d-480a-a357-7157bd3a7bb2

वोटर आईडी को आधार से घर बैठे लिंक कर सकते हैं

कलेक्टर चन्द्र मोहन ठाकुर ने जिले के सभी मतदाताओं से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में गूगल प्ले स्टोर से वोटर हेल्पलाइन एप डाउनलोड कर स्वयं को उसमें पंजीकृत करें एवं अपने परिवार के सदस्यों के आधार नंबर लिंक करें तथा स्वतंत्र निष्पक्ष निर्वाचन में अपना योगदान दें। आधार लिंक होने से डुप्लीकेट मतदाताओं की पहचान एवं मतदान के समय मतदाताओं की पहचान में सुविधा होगी। कलेक्टर ठाकुर ने कहा कि मैंने स्वंय भी अपना वोटर आईडी कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करा लिया है।

कलेक्टर ठाकुर ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं के वोटर आईडी को आधार नंबर से लिंक कराने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए वोटर हेल्प लाइन, गरुड़ एप्प जारी किया गया हैं। वेब पोर्टल nvsp-in से स्वयं अथवा अपने बीएलओ के मदद से भी मतदाता वोटर आईडी कार्ड और आधार कार्ड लिंक कर सकते हैं। उन्होंने जिले के मतदाताओं से जल्द से जल्द अपने वोटर कार्ड- आधार कार्ड लिंक करने की अपील की है। मतदाता वेब लिंक fyad https:@@play-google-com@store@apps@details\id¾com-eci-citizen से एप्प डाउन लोड कर सकते है। उन्होने बताया कि कोई भी मतदाता वोटर हेल्पलाइन एप अथवा दअेच.पद अपने स्वयं का एवं अपने परिवार तथा मित्रों का आधार नंबर मतदाता सूची में अपडेट कर सकते है। इसके लिए मतदाता को फॉर्म 6 बी की सभी जानकारी अपडेट करना होगा।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!