August 4, 2026

बाढ़ प्रभावितों को हुए नुकसान का सर्वे कर दिलवाई जाएगी राहत राशि। फसल बीमा की राशि भी दिलाई जाएगी

0
e595a2d6-d50d-480a-a357-7157bd3a7bb2

क्षतिग्रस्त घरगृहस्थी के सामान और अनाज के लिए भी बाढ़ पीड़ितों को मिलेगी पूरी मदद

      पिछले दिनों हुई भारी बारिश और बाढ़ की स्थिति के बाद जिन खेतों, घरों में पानी घुसा, फसलें बर्बाद हुई तथा कच्चे घरों और सामान का नुकसान हुआ है, उन्हें राहत राशि दिलवाई जाएगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान बाढ़ आपदा से प्रभावित नागरिकों की सहायता के संबंध में कही। उन्होंने कहा कि बाढ़ का पानी उतरने के तत्काल बाद नुकसान का सर्वे करवाया जाएगा। बाढ़ प्रभावितों से कहा कि जिनके घर गिर गए हैं, उनको घर निर्माण के लिए भी राशि दिलाई जाएगी। जिनकी घर – गृहस्थी का सामान बह गया है और अनाज का नुकसान हुआ है, उन्हें भी पूरी मदद दिलाई जाएगी। 

मुख्यमंत्री ने नागरिकों से कहा कि वे चिंता न करें बाढ़ पीड़ितों को संकट के पार निकाल कर उनकी हर संभव मदद की जाएगी। बाढ़ का पानी उतरने के बाद पूरी पारदर्शिता के साथ सर्वे होगा। सर्वे की सूची सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करवाई जाएगी। किसी को आपत्ति होने पर उसकी सुनवाई भी होगी। उन्होंने कहा कि आपदा में कोई मतभेद या भेदभाव नहीं होना चाहिए। सभी को मिल कर विषम परिस्थिति का सामना करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिदंगियाँ बचाने एवं उन्हें सुरक्षित स्थान तक पहुँचाने में हम सफल हुए हैं। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, होमगार्ड सभी ने बहुत मेहनत की है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस कार्य में योगदान देने वालों के प्रति साधुवाद व्यक्त किया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!