August 3, 2026

उपभोक्ता विवाद सुलझाने के लिए 17 सितम्बर को लोक अदालत

0
cropped-SEHORE__2_-removebg-preview.png

राज्य और जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण फोरम में लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिये 17 सितम्बर को लोक अदालतों का आयोजन होगा। अध्यक्ष राज्य उपभोक्ता आयोग न्यायमूर्ति शांतनु एस. केमकर ने बताया कि राज्य उपभोक्ता आयोग में विचाराधीन प्रकरणों के संबंध में लोक अदालत की कार्यवाही राज्य आयोग के कार्यालय तथा जिला उपभोक्ता आयोगों में विचाराधीन प्रकरणों के संबंध में लोक अदालत की कार्यवाही संबंधित जिला उपभोक्ता आयोग के जिला कार्यालय में संचालित की जायेगी। लोक अदालत प्रकरणों के निराकरण के लिए इच्छुक पक्षकार एवं अधिवक्ता से प्री सिटिंग की कार्यवाही की जायेगी । इस संबंध में जिला उपभोक्ता आयोगों को निर्देश भी जारी कर दिये गये हैं। सभी पक्षकार और अधिवक्ता से आग्रह है कि वे अधिकाधिक संख्या में लोक अदालत के माध्यम से अपने विचाराधीन प्रकरणों के निराकरण में सहयोग करें ।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!