सीहोर से 330 किलोमीटर दूर पार्वती नदी में विक्षिप्त अवस्था में मिला तहसीलदार नरेंद्र जी ठाकुर का शव

15 अगस्त की रात को सीहोर की सीवन नदी में कार सहित बहे
तहसीलदार नरेंद्र सिंह ठाकुर का शव सीहोर से 330 किलोमीटर दूर श्योपुर जिले की पार्वती नदी में मिल गया है, सीहोर मंडी थाना प्रभारी ने बताया कि श्योपुर जिले के थाना बड़वाह अंतर्गत पार्वती नदी में मिले शव की नरेंद्र ठाकुर के रूप में उनके परिवार द्वारा पहचान की गई, हम आपको बता दें कि शाजापुर जिले में पदस्थ तहसीलदार नरेंद्र ठाकुर एवं तहसीलदार महेंद्र रजक 15 अगस्त की शाम को सीहोर की नदी में कार सहित बह गए थे, 17 अगस्त को सीहोर के समीप पटवारी महेंद्र रजक का शव की तलाश कर ली गई थी, तथा पिछले दिनों से एसडीआरएफ एवं एनडीआरएफ की टीम द्वारा तहसीलदार की सर्चिंग की जा रही थी,
आज तहसीलदार नरेंद्र ठाकुर का शव श्योपुर की पार्वती नदी में मिला