सीहोर में यातायात पुलिस द्वारा न्यू बस स्टैंड पर निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया गया |एवं आष्टा में स्कूली बच्चों को यातायात नियम की दी जानकारी

प्रदेश में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेशानुसार दिनांक 22.08.2022 से 28.08.2022 तक पूरे प्रदेश में ‘सड़क सुरक्षा सप्ताह’ का आयोजन किया जा रहा है जिसका प्रमुख उद्देश्य यातायात नियमों के बारे में प्रत्येक आमजन को जागरूक करना है, जिससे हर व्यक्ति यातायात नियमों के प्रति जागरूक हों और उनका पालन करे जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके |

आज दिनांक 26.08.2022 को यातायात प्रभार। श्रीमती प्राची राजपूत , यातायात पुलिस द्वारा न्यू बस स्टैंड पर निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया गया | निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में जिला चिकित्सालय सीहोर से नेत्र चिकित्सक एसएस प्रजापति (नेत्र सहायक) द्वारा आंखों का चेकअप किया गया, जिसमें बस चालकों,कंडक्टर,ऑटो चालक,टैक्सी चालक आदि की आंखों का चेकअप कराया गया | नेत्र परीक्षण के दौरान नाइट विजन -35 , पीटी-03,नाइट ब्लाइंडनेस-01, कैटरेक्ट-01 ,आथर -27 इस तरह कुल 67 नेत्र रोगियों की जांच की गई और इसके साथ ही यातायात पुलिस स्टाफ,महिला थाने का पुलिस बल पुलिस अधीक्षक कार्यालय के स्टाफ आदि का भी नेत्र परीक्षण किया गया | नेत्र परीक्षण के दौरान श् नगर पुलिस अधीक्षक श्री निरंजन सिंह राजपूत शिविर में पहुंचे और उन्होंने बस चालकों एवं सवारी वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने को कहा और बताया कि सवारी बस चलाते समय हाईवे पर तेज गति से वाहनों को ओवरटेक ना करें एवं वर्षा ऋतु है तो पुल पुलिया पर पानी होने की स्थिति में नदी पार न करें | प्रभारी यातायात द्वारा वाहन चालकों को नियमित आंखों का चेकअप करवाने की अपील की जिससे आपके द्वारा वाहन चालन में कोई समस्या ना हो और सुरक्षित ढंग से वाहन चला सके ,एवं बस वाहन चालकों ऑटो चालकों एवं टैक्सी चालकों को पंपलेट के माध्यम से शराब का सेवन कर वाहन न चलाने की अपील कर यातायात नियमों का पालन करने को कहा और बताया कि रोड पर वाहन चलाते समय यातायात संकेतों का पालन कर सुरक्षित वाहन चलाएं एवं स्वयं और सवारी को सुरक्षित रखें | प्रभारी यातायात द्वारा सभी सवारी वाहन चालकों को बताया की बारिश के मौसम में वाहन को तेज गति से वाहन ना चलाएं एवं सुरक्षित यात्रा करें | इस जागरूकता कार्यक्रम में यातायात पुलिस के साथ भारतीय डाक विभाग बैंक,इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक ने जागरूकता कार्यक्रम में भाग लिया और आम आदमी हेतु दुर्घटना पॉलिसी के बारे में जानकारी दी गई जिसके अंतर्गत विशेष दुर्घटना पॉलिसी केवल 399 रुपए वार्षिक की मामूली दर पर उपलब्ध है, जिसमें 10 लाख का बीमा होगा साथ ही दुर्घटना की वजह से हॉस्पिटलाइजेशन में ₹60000 तक कवर होगा पॉलिसी में अपंगता लाभ ,आदि लाभ भी शामिल हैं, यह पॉलिसी जिले के सभी आमजन किसी भी पोस्ट ऑफिस से खरीद सकते हैं उक्त पॉलिसी सभी पोस्ट ऑफिस बैंक ग्राहकों हेतु हैं| नेत्र परीक्षण शिविर कार्यक्रम में IPPB के शाखा प्रबंधक श्री विकास कृपलानी एवं ऑफिसर श्री नवीन बरहैया , शाखा डाकपाल शुभम एवं यातायात थाने से आर.67दयाराम, आर.881विनय ,आर.811शुभम ,आर.836बालू ,आर.344कृष्णकांत एवं सैनिक मुकेश, सैनिक रमेश ,सैनिक मेहरबान आदि मौजूद रहे |

आष्टा में भी यातायात सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत pushpa sr. Sec. School आष्टा एवं शास.कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आष्टा में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जानकारी दी । कायक्रम में यातायात प्रभारी आष्टा बृजमोहन धाकड़, थाना इंचार्ज आष्टा सी. एल. रायकवार, व यातायात स्टॉफ उपस्थित रहे।

