संदलपुर से बुदनी हायबे रोड गड्डों में तब्दील गड्डो ने ली जान
नसरुल्लागंज तहसील मुख्यालय से 4 किलोमीटर दूर नंदगांव स्थित अंबर नदी पर पुल पर हो रहे गहरे गड्ढों से अनियंत्रित होकर शुक्रवार रात को एक टवेरा गाड़ी नदी में जा गिरी। जानकारी के मुताबिक सोयत निवासी 32 वर्षीय कमल लोवंशी अपनी पत्नि सीमा बाई की तबीयत खराब होने पर उसे इलाज कराने के लिए नसरुल्लागंज के एक अस्पताल लेकर आए थे। वह रात करीब 9 बजे नसरुल्लागंज से वापस अपने गांव सोयत लोट रहे थे। इसी बीच नंदगांव स्थित अंबर नदी के पुल पर हो रहे गहरे गड्ढे में टवेरा कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से कमल लोवंशी को नदी से बाहर निकालकर अस्पताल भेज दिया। उसकी हालत अभी गंभीर बताई जा रही है। वहीं महिला सीमा बाई की तलाश की । रात के समय घटना घटित होने से पानी में कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। अंधेरा होने की वजह से महिला को ढूंढने में गोताखोरों को भी परेशानी हो रही थी। आख़िर कार महिला की शब ही निकाला काफ़ी देर होने से महिला की मृत्यु नदी में ही हो गई थी। मौके पर एसडीएम, तहसीलदार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।