August 3, 2026

कबड्डी प्रतियोगिता-रोमांचक मैच में देवकृपा क्लब ने एक अंक से भगवती क्लब को हराया

0


सीहोर। शहर के सैकड़ाखेड़ी स्थित संकल्प नशा मुक्ति केन्द्र में श्रद्धा भक्ति सेवा समिति के तत्वाधान में खेल दिवस पर पांच दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन का शुभारंभ किया। इस मौके पर सोमवार को पहले दिन कबड्डी प्रतियोगिता में एक रोमांचक मुकाबले में देव कृपा क्लब ने एक अंक से भगवती क्लब को हराया। इस प्रतियोगिता में हितग्राहियों की चार टीमों को शामिल किया गया। प्रतियोगिता में कबड्डी टीमों ने अपने खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरूआत में केन्द्र के संचालक राहुल सिंह के द्वारा मेजर ध्यानचंद के खेल जीवन पर प्रकाश डाला गया। खेल के प्रति अपनी लगन परिश्रम को महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। उन्होंने खेल को बढ़ावा देने का संदेश दिया। खेलों का जीवन में अत्यधिक महत्व है। खेल के लिए रुचि बढ़ाना आवश्यक है। इसलिए यह आयोजन प्रतिवर्ष कराया जाता है। हम खेल के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने कहा कि शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहना समाज की पहली प्राथमिकता है
सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद प्रियल वेल फेयर फाउंडेशन के संचालक हिमांशु निगम ने राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष में हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद की जन स्मृति में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया जाता है। इसकी शुरूआत श्रद्धा भक्ति सेवा समिति के सहयोग से की गई है। इस तरह की प्रतियोगिता होने से युवाओं और खेल प्रतिभाओं को मंच मिलता है। इस संबंध में जानकारी देते हुए केन्द्र के प्रभारी प्रभारी नटवर कुशवाहा ने बताया कि पहले दिन कवड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें चार टीमों को शामिल किया गया। जिसमें देव कृपा ने भगवती क्लब को हराया। इस प्रकार प्रतियोगिता का विजेता टीम का खिताब देव कृपा और उपविजेता टीम के रूप में भगवती क्लब रही। इसके अलावा अन्य दो टीम प्रगति और उन्नति क्लब शामिल थी।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!