स्मार्ट कृषि कार्यक्रम के तहत कृषि ड्रोन का उदघाटन एवम डेमो कार्यक्रम संपन्
स्मार्ट कृषि कार्यक्रम के तहत कृषि ड्रोन का डेमो कार्यक्रम संपन्न। स्मार्ट कृषि कार्यक्रम के अंतर्गत वोडाफोन, आइडिया, इंडस टावर लिमिटेड और सॉलिडरीडाड संस्था के माध्यम से सिद्धपुर किसान उत्पादक कम्पनी में प्रदत्त कृषि ड्रोन का उदघाटन उप संचालक कृषि श्री के.के.पांडे, उप संचालक उद्यान श्री आर.के. सगर, के द्वारा ग्राम लसुड़िया परिहार में किया गया, उपसंचालक कृषि श्री पांडे ने उपस्थित किसानों को बताया की ड्रोन एक बहुत ही अच्छी तकनीकी हैं जिसके माध्यम से हम कम समय में, कम लागत में बिना किसी जहरीले जानवर के डर से दवाई का स्प्रे अपनी फसल में कर सकते हैं। यह ड्रोन डेमो कार्यक्रम सॉलिडरीडाड संस्था द्वारा किसानों के बीच में दिया गया। उद्यान विभाग के उप संचालक सगर ने भी विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया और संस्था सॉलिडरीडाड से जनरल मैनेजर डॉ. सुरेश मोटवानी द्वारा कहा की किसान अब इस ड्रोन के माध्यम से आसानी से दवाई का स्प्रे कर सकेंगे, इसी तरह की नई तकनीकियों को आपके बीच लाते रहेंगे, साथ ही संस्था की परियोजनाओ के बारे में भी बताया गया, कृषि ड्रोन का डेमो के तहत एक एकड़ में दवाई का स्प्रे किया गया, इस कार्यक्रम में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर रिंकू त्यागी, ग्राम पंचायत सरपंच रविन्द्र त्यागी सहित अन्य अधिकारी तथा ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी उपस्थित रहे।
