बाबा मछुआ सहकारी समिति मर्यादित लाडकुई जिला सीहोर को कारण बताओ नोटिस जारी
बाबा मछुआ सहकारी समिति मर्यादित लाडकुई जिला सीहोर को क्रियाशील नहीं पाए जाने पर संजय दलेला संयुक्त पंजीयक सहकारी सोसायटीज भोपाल संभाग भोपाल म.प्र. द्वारा कारण बताओ नोटिस किया गया है। यह नोटिस ग्राम वासियों के द्वारा की गई शिकायत तथा सहायक संचालक मत्स्याद्योग जिला सीहोर द्वारा जांच कराए जाने के उपरांत बाबा मछुआ सहकारी समिति मर्यादित लाडकुई जिला सीहोर को क्रियाशील नहीं पाए जाने पर किया गया है।
बाबा मछुआ सहकारी समिति मर्यादित लाडकुई जिला सीहोर द्वारा जवाब प्रस्तुत नहीं करने पर संयुक्त पंजीयक सहकारी संस्था द्वारा गुण दोष के आधार पर एक पक्षीय कार्रवाई की जाएगी।