August 3, 2026

आज विधायक सुदेश राय और नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर करेंगे लाखों की लागत से बनने वाले शापिंग कॉम्प्लेक्स का भूमि पूजनआज शापिंग कॉम्प्लेक्स के अलावा लाईब्रेरी भवन और सड़क निर्माण का भी किया जाएगा भूमि पूजन

0
cropped-SEHORE__2_-removebg-preview.png


सीहोर। इन दिनों विधायक सुदेश राय के सहयोग और जनता के आशीर्वाद से शहर का विकास किया जा रहा है। नव नियुक्त नगर पालिका अध्यक्ष ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज के विकास के मंत्र को गति देने के लिए नगरीय क्षेत्र में आम जनों के हित एवं नगर के विकास के लिए निरंतर कार्य कराए जा रहे हैं इसी कड़ी में नगर पालिका में लाखों रुपए की लागत से होने वाले भोपाल नाके स्थित शापिंग कॉम्पलेक्स का भूमि पूजन दोपहर बारह बजे विधायक श्री राय और नगर पालिका अध्यक्ष राठौर द्वारा किया जाएगा। इस मौके पर नगर पालिका के सीएमओ संदीप श्रीवास्तव, नगर पालिका के पार्षदों के अलावा क्षेत्रवासी मौजूद रहेंगे। शुक्रवार को सड़क निर्माण, लाईब्रेरी भवन निर्माण और व्यवसायिक भवन निर्माण का भी भूमि पूजन के अलावा शनिवार को पार्वती कालोनी में नाली निर्माण का कार्य, चाणक्यपुरी में सीसी सड़क और पेवर ब्लाक आदि निर्माण कार्य का भी भूमि पूजन किया जाएगा।
नगर पालिका प्रशासन अपनी आय बढ़ाने के लिए अब नगर क्षेत्र में हॉल में कब्जे में आई अपनी जमीनों पर शापिंग कॉम्पलेक्स बनाएगा। इसके लिए जमीन भी चिह्नित की जा चुकी हैं। इतना ही नहीं नगर पालिका नगर क्षेत्र की शापिंग कांप्लेक्स आदि का निर्माण होने से राजस्व को बढ़ाएगी। नगर पालिका प्रशासन के इस प्रयास से न केवल सरकारी जमीन पर कब्जा रुकेगा बल्कि इसे बाजार के रूप में विकसित होने से नपा का राजस्व बढ़ोत्तरी के साथ लोगों को रोजगार भी मुहैया होगा। नगर पालिका वार्डो में कई शासकीय जमीन को कब्जों से मुक्त करा कर उसे अपने कब्जे में ले रही है। इन जमीनों को सुरक्षित करने के उद्देश्य से इनकी बाउंड्रीवाल कराने के साथ दूसरे उपाय भी कर रही है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!