बड़ी ख़बर। सलकनपुर में 9 करोड़ रूपए की लागत से आयुष अस्पताल की स्थापना होगी
आयुष विभाग की योजनाओं और आयुष चिकित्सा पद्धति को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाया जाए। आमजन को इस चिकित्सा पद्धति का अधिक लाभ मिले, इसके लिए विभाग के प्रयासों को बढ़ाया जाए। खुशीलाल आयुर्वेद महाविद्यालय भोपाल अपनी सार्थक गतिविधियों से जाना जाता है। इस महाविद्यालय की उपलब्धियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रचारित किया जाए। जनजाति एवं आयुर्वेदिक वैद्यों को उनके पारंपरिक जड़ी-बूटियों के ज्ञान के उपयोग के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। आयुर्वेद औषधीय पौधों के सर्वे का कार्य भी पूर्ण किया गया है।
जिले के सलकनपुर में केन्द्र सरकार की स्वीकृति से 9 करोड़ रूपए की लागत से आयुष अस्पताल की स्थापना की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। एक नेचर पार्क की स्थापना भी की जा रही है। भोपाल में पंचकर्म चिकित्सा का लाभ रोगियों को मिल रहा है।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आयुष विभाग की समीक्षा के दौरान यह निर्देश दिए।