समस्या : जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर फिर उठ रहे सवाल आए दिन बनती है इस तरह की स्थिति
अहमदपुर से बसीम उददीन
जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर फिर सवाल उठने खड़े हो गए हैं, यहां जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते प्रतिदिन ऐसे हालात निर्मित होते हैं हम बात कर रहे हैं सीहोर के अहमदपुर की जहाँ चरनाल जोड़ तिराहा पर, स्कूल से छुट्टी होने के बाद जब बच्चों का हुजूम अपने घर के और निकलता है तो प्रतिदिन इन हालातों से होकर उन्हें गुजारना पड़ता है वही छोटे-छोटे नेनिहालो को , डर के साए में रोड से गुजर ना पढ़ रहा है आपको बता दें कि अहमदपुर में लगभग 84 गांव के बच्चे अध्ययन करने विद्यालय आते हैं जब स्कूलों की छुट्टी होती है तो बच्चों को अव भय भी सताने लगता है उसका कारण है कि यहां पर अव्यवस्थाओं के चलते ऐसे हालात प्रतिदिन निर्मित होते हैं ऐसा ही नजारा शुक्रवार को स्कूल की छुट्टी के बाद चरनाल जोड़ पर देखने को मिला, यहां पर जाम की स्थिति निर्मित हो गई इतना ही नहीं जाम में एंबुलेंस भी फस गई और जाम खुलने का इंतजार करती रही खैर जैसे-तैसे वहां मौजूद लोगों ने जाम को खुलवाया अब सवाल तो यह उठता है कि थाना अहमदपुर से चंद दूरी पर, इस तरह की स्थिति ट्रैफिक को लेकर निर्मित हो जाना कहीं ना कहीं जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़ा कर रहा है वही इस चौराहे से गुजरने पर बच्चों को भी अब डर सताने लगा है इस चौराहा पर तीन रास्ते हैं एक चरनाल की ओर जाता है एक भोपाल दौराहा की ओर और एक मेन बाजार अहमदपुर से होता हुआ बैरसिया की ओर तिराहा होने के कारण यहां ऐसे हालात बनते नजर आ रहे हैं पर जिम्मेदार हैं कि इस और अपना ध्यान आकर्षित नहीं कर पा रहै है तस्वीरों में आप देख सकते हैं किस तरह के हालात यहां बनते हैं लगता है जिम्मेदारों को किसी दिन बड़े हादसे का इंतजार है तब कहीं जाकर यहां की व्यवस्था सुधरे, वही इस संबंध में जब स्कूली बच्चों से जानना चाहा स्कूली छात्र छात्राओं का कहना है कि इस तिराहा से लगा कर मेन बाजार के हालात प्रतिदिन इस तरह से बनते हैं यहां स्कूली बसों सहित साइकल से आने जाने वाले स्कूली छात्र छात्राओं को भी काफी समस्याओं से जूझ कर यहां से गुजरना पड़ता है अब सवाल तो यह उठता है कि इस तरह की स्थिति का बनना कहीं ना कहीं जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह खडे कर रहा है, अब देखना यह होगा कि आला अधिकारी यहां की व्यवस्थाओं को लेकर आगे क्या कदम उठाते है

इनका कहना,,,
श्रीमती ज्योति पटेल नायब तहसीलदार,,,
इस तरह की स्थिति निर्मित हो रही है तो अहमदपुर के थाना प्रभारी को निर्देशित किया जाएगा और शीघ्र ही यहां की व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराया जाएगा