August 3, 2026

प्रभारी मंत्री डॉ. चौधरी ने बाढ़ से हुए नुकसान एवं राहत कार्यों की समीक्षा की। योजनाओं का लाभ पाने से कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित नहीं रहे – प्रभारी मंत्री डॉ. चौधरी

0

सर्वें में कोई भी बाढ़ प्रभावित व्यक्ति न छूटे – प्रभारी मंत्री डॉ. चौधरी

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने जिला पंचायत सभाकक्ष में बैठक आयेाजित कर गत दिनों बाढ़ से हुए नुकसान तथा राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कलेक्टर चन्द्र मोहन ठाकुर एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि एक सप्ताह के भीतर बाढ़ से हुए नुकसान, फसल क्षति, मकान क्षति, पशु हानि का सर्वें कर प्रभावितों को शीघ्र राहत पहुंचाईजाना सुनिश्चित करने के निर्देश‍ दिए।

 

प्रभारी मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि जिले में अतिवृष्टि तथा बाढ़ के कारण हुई क्षति से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को प्रदेश सरकार द्वारा यथाशीघ्र राहत राशि उपलब्ध कराई जाएगी। इसमें किसी भी प्रकार का विलम्ब न हो, इसके लिए राज्य सरकार द्वारा प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने सर्वे के उपरांत नियमानुसार राहत राशि वितरण की कार्यवाही के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने जिले में क्षतिग्रस्त सड़को, पुल-पुलियो की मरम्मत के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिन गांवों में बार-बार बाढ़ आती है। वहां स्थायी समाधान किए जाए। बैठक में कलेक्टर ठाकुर ने गत दिनों आई बाढ़ से हुए नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कलेक्टर ठाकुर ने बताया कि बाढ़ के दौरान सीहोर तहसील में तीन व्यक्ति, इछावर में एक व्यक्ति, श्यामपुर में एक व्यक्ति, नसरूल्लागंज में दो व्यक्ति तथा बुधनी में एक व्यक्ति, इस प्रकार कुल आठ व्यक्तियों की मृत्यु हुई है।

कलेक्टर ठाकुर ने बताया‍ कि आष्टा में 6260 हैक्टेयर में बोई गई सोयाबीन फसल को 15 से 20 प्रतिशत की क्षति हुई है। बुधनी में धान की फसल 15 से 20 प्रतिशत, रेहटी में सोयाबीन की 10 से 15 प्रतिशत, धान की 10 से 15 प्रतिशत, मक्का 10 से 15 प्रतिशत तथा उड़द 10 से 15 प्रतिशत एवंनसरूल्लागंज में धान की फसल में 15 से 25 प्रतिशत की क्षति हुई है। श्यामपुर तहसील में 470 कच्चे मकान, सीहोर तहसील में 289 कच्चे मकान तथा नसरूल्लागंज में 201 कच्चे मकान, इस प्रकार कुल 960 कच्चे मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए है। बैठक में विधायक श्री सुदेश राय, आष्टा विधायक रघुनाथ मालवीय, जिला पंचायत अध्यक्ष गोपाल सिंह इंजीनियर, जिला भाजपा अध्यक्ष रवि मालवीय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष जीवन सिंह मण्डलोई सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने बाढ़ से हुए नुकसान के बारे में जानकारी दी। बैठक में एसपी मयंक अवस्थी, जिला पंचायत सीईओ हर्ष सिंह अपर कलेक्टर श्रीमती गुंचा सनोबर, डीएफओ श्री अनुपम सहाय सहित अनेक प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

 

योजनाओं का लाभ पाने से कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित न रहे – प्रभारी मंत्री डॉ. चौधरी

 

​ जिला पंचायत सभाकक्ष में आयेाजित बैठक में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने आगामी 17 सितम्बर से 31 अक्टूबर तक ग्राम एवं वार्ड स्तर पर आयोजित किए जाने वाले शिविरों के बारे में निर्देश दिए कि कोई भी पात्र हितग्राही उसे मिलने वाली योजना के लाभ से वंचित न रहे, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि इन शिविरों की जानकारी जिले के प्रत्येक नागरिक तक पहुंचे, इसके लिए पर्याप्त प्रचार-प्रसार किया जाए। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी ग्रामीण क्षेत्रों तथा प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए कहा। 

 

बैठक में कलेक्टर श्री चन्द्र मोहन ठाकुर ने जानकारी दी कि अभियान के तहत ग्राम पंचायत और वार्ड स्तर पर दो शिविर लगाए जाएंगे। जो व्यक्ति पात्र हैं और योजना से नहीं जुड़े हैं, उन्हें त्वरित रूप से प्रथम शिविर में मौके पर ही लाभान्वित किया जाएगा। जिन प्रकरणों में शिविर स्थल पर निराकरण संभव नही है, उन्हें विचार उपरांत दूसरे शिविर में निराकृत किया जाएगा और संबंधित व्यक्ति को निर्णय के संबंध में जानकारी दी जाएगी। गरीब कल्याण-किसान कल्याण और आम आदमी की बेहतरी के लिए चलाया जाने वाले इस अभियान के तहत पात्र व्यक्ति को वंचित नहीं रहने दिया जाएगा।कलेक्टर श्री ठाकुर ने बताया‍ कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं का लाभ पाने से वंचित न रहे, इसके लिए शिविर आयेाजित करने के पूर्व 5 सितम्बर से 16 सितम्बर तक घर-घर सर्वे कराया जाएगा।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!