नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर की पहल, दरोगों वितरण की 11 बॉयोमेट्रिक मशीनसफाई कर्मचारियों की बॉयोमेट्रिक मशीन से लगेगी हाजिरी
सीहोर। नगर पालिका के समस्त सफाई मित्रों की जल्द ही बायोमेट्रिक मशीन से हाजिरी लगेगी। मौजूदा समय में शहर में सफाई अभियान चल रहा है। कई शिफ्टों में कार्य कर रहे कर्मचारी हाजिरी लगाने अब नई व्यवस्था की गई है। जिसका मंगलवार को नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने नगर पालिका के सीएमओ संदीप श्रीवास्तव सहित अन्य पार्षदों की मौजूदगी में पालिका में कार्यरत 11 दरोगों को बॉयोमेट्रिक मशीन का वितरण किया गया है। महानगर की तर्ज पर यह पहला मौका है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पिछले कई समय से वार्डों में ही मशीन लगवाकर कर्मचारियों की हाजिरी लगवाने का सुझाव आ रहे थे, कर्मचारियों की अनुपस्थिति का सफाई व्यवस्था पर बुरा असर पड़ था, इन सभी सुझावों को लेकर शासन की ओर से महानगर की तर्ज पर शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए जाने के प्रयास से पालिका में कार्यरत 11 दरोगों को बॉयोमेट्रिक मशीन का वितरण किया गया। जिससे आने वाले दिनों में शहर के कोने-कोने में कार्यरत सैकड़ों की संख्या में स्वच्छता मित्र अपना कार्य पूरी निष्ठा से करेंगे।
बायोमेट्रिक मशीन से होगी अब अटेंडेंस
नगर पालिकाध्यक्ष श्री राठौर ने बताया कि मंगलवार को नगर पालिका के सीएमओ श्री श्रीवास्तव, दीपक देवगढ़े, स्वच्छता सभापति मुकेश मेवाड़ा, कमलेश राठौर, प्रदीप बिजोरिया, दीलिप राठौर, लोकेन्द्र वर्मा सहित अन्य पार्षदों और अधिकारियों-कर्मचारियों की मौजूदगी में बायोमेट्रिक मशीनों का वितरण किया गया है। जिससे आगामी दिनों में नगर पालिका में मौजूद करीब चार सौ स्वच्छता मित्रों की अटेंडेंस लगाई जाएगी। इसके लिए कार्यरत 11 दरोगाओं को मशीनों का वितरण किया गया। इसके अलावा भी यहां पर आए सुझावों को ध्यान में रखते हुए इन मशीनों की अटेंडेंस का जिम्मा पार्षदों के पास भी रहेगा। शहर के सभी पार्षदों के पास भी इनके अटेंडेंस के रिकार्ड के लिए रजिस्टर दिया गया है।
सभी का दायित्व है कि वह अपने घरों व आसपास स्वच्छता रखें
उन्होंने कहा कि उनका एक ही मूल्य मंत्र है सबका साथ, शहर का विकास इसी तर्ज पर हमें शहर को सुंदर और स्वच्छ रखना है। इसके लिए सभी पालिका के कर्मचारी रात-दिन सफाई कार्य में व्यवस्थ है। सभी का दायित्व है कि वह अपने घरों व आसपास स्वच्छता रखें। इस कार्य में सभी को मिलकर कार्य करना होगा, तभी अपना शहर स्वच्छ बनेगा। सरकार के प्रयास के अलावा जन भागीदारी हुए बिना सरकार का उद्देश्य पूरा नहीं हो पाएगा। नगर पालिका और सरकार की ओर से जो भी मानक तय किए गए हैं। नागरिकों को उनकी जानकारी होनी चाहिए और फिर सभी को इन मानकों का पालन करना चाहिए। सामूहिक रूप से स्वच्छता नियमों का पालन करने से ही शहर में साफ सफाई रह सकेगी।
