August 4, 2026

मछली बाजार में होगा टीनशेड और सीसी सड़क निर्माण नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने किया भूमि पूजन

0


सिद्धपुर मांझी आदिवासी मछुआ समिति मिली बड़ी राहत


सीहोर। मछली बाजार में टीनशेड और सीसी सड़क निर्माण का भूमि पूजन विधायक सुदेश राय नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर पार्षद हसीन कुरैशी की विशेष उपस्थित में बुधवार को सिद्धपुर मांझी आदिवासी मछुआ समिति के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश रैकवार के द्वारा किया गया।
नगर पालिका सीएमओ संदीप श्रीवास्तव ने बताया की वार्ड नम्बर २६ मछली बाजार में सिद्धपुर मांझी आदिवासी मछुआ समिति के द्वारा लम्बे समय से टीन शेड और सड़क निर्माण की मांग की जा रही थी जिस के चलते मांझी समाज सहित अन्य वर्गो के लोगों को मछली बाजार में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए 587000 की लागत से टीन शेड और सीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। सिद्धपुर मांझी आदिवासी मछुआ समिति के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश रैकवार ने कहा की निर्माण कार्य होने के बाद समाज के अनेक बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलेगा। भूमि पूजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ना्रगरिक पार्षदगण सहित नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!