कलेक्टर ने बुधनी जनपद में चल रहे डोर-टू-डोर सर्वे कार्य का निरीक्षण किया जिले के सभी पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने किया जा रहा है डोर-टू-डोर सर्वे
प्रदेश के साथ ही जिले में सभी हितग्राहियों को लाभान्वित करने के लिए मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं का लाभ पाने से वंचित न रहे इसके लिए जिले में डोर-टू-डोर सर्वे किया जा रहा है। बुधनी विधानसभा के ग्राम मोगरा, पांगरा, मकोडिया सहित अन्य गांवों में चल रहे डोर-टू-डोर सर्वे कार्य का कलेक्टर श्री चंद्र मोहन ठाकुर ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ठाकुर ने गांव के अनेक घरों जाकर किए जा रहे सर्वे के संबंध ग्राम वासियों चर्चा कर जानकारी प्राप्त की।
इस सर्वे में ग्राम के प्रत्येक परिवार के हर एक सदस्य की जानकारी ली जा रही है। परिवारजनों को शासकीय योजनाओं के लाभ मिल रहा है। और मिल रहा है तो कितनी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। ऐसे सदस्य की जानकारी भी एकत्र की की जा रही है। जो हितग्राही पात्र हैं उन्हें कितनी योजनाओं का लाभ अभी तक मिला है। कलेक्टर श्री ठाकुर ने अधिकारी-कर्मचारियों से कहा कि पूरी गंभीरता से सर्वे कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि कोई भी घर सर्वे से नहीं छूटे। निरीक्षण के दौरान एसडीएम राधेश्याम बघेल, तहसीलदार आशुतोष शर्मा, जनपद सीईओ देवेश सराठे सहित अनेक अधिकारी उपस्थित थे।

