मतदाता सूची पुनरीक्षण संबंधी कार्य के लिए कलेक्टर ने बीएलओ की बैठक ली
पुनरीक्षण कार्य समय पर करने के बीएलओ को निर्देश दिए

मतदाता सूची पुनरीक्षण के संबंध में कलेक्टर चन्द्र मोहन ठाकुर ने रेहटी में बीएलओ की बैठक ली । ठाकुर ने बीएलओ से वन टू वन चर्चा करते हुए पुनरीक्षण तथा आधार से वोटर आईडी लिंक करने संबंधी जानकारी ली। कलेक्टर ठाकुर ने कहा कि मतदाता सूची में 4 अहर्ता तारीख के आधार पर मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि एक जनवरी, एक अप्रैल, एक जुलाई तथा एक अक्टूबर को 18 वर्ष पूर्ण कर चुके अथवा 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवाओं के नाम मतदाता सूची में शामिल किया जाए। पुनरीक्षण संबंधि जारी कार्यक्रम के अनुसार 24 अक्टूबर 2022 तक पुनरीक्षण पूर्व की कार्यवाही की जाएगी तथा 9 नवंबर को वोटर लिस्ट का प्रारंभिक प्रकाशन किया जाएगा एवं 8 दिसंबर तक नाम जोड़ने तथा आपत्तियों के आवेदन प्रस्तुत किये जा सकेंगे। 26 दिसंबर 2022 तक आवेदन-पत्रों का निराकरण होगा और 5 जनवरी 2023 की वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन होगा। बैठक में एसडीएम श्री राधेश्याम बघेल, तहसीलदार श्री आशुतोष शर्मा, श्री जयपाल सिंह उइके सहित क्षेत्र के समस्त बीएलओ एवं अन्य अधिकरी उपस्थित थे।
