August 3, 2026

सीहोर जिले के आष्टा में आरटीओ की बड़ी कार्रवाई अनेकों वाहनों पर की गई कार्यवाही किया गया जुर्माना 20 वाहनों से 53000 का समन शुल्क वसूल किया गया !

0

नगर में आज आरटीओ रितेश तिवारी ने आष्टा यातायात प्रभारी ब्रजमोहन धाकड़ और उनकी पूरी टीम के साथ अलग-अलग स्थानों पर वाहनों की चेकिंग की इस दौरान अनेकों वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई है
20 से अधिक वाहनों के चेकिंग के दौरान या तो फिटनेस रजिस्ट्रेशन टैक्स बीमा ड्राइविंग लाइसेंस प्रदूषण नियंत्रण बैग रखने की जगह होरिजेंटल गार्ड स्कूली बच्चों के परिवहन की अनुमति नहीं पाए जाने पर उनके खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की गई है
आरटीओ रितेश तिवारी के अनुसार कहना है कि जुलाई माह में स्कूलों को नोटिस जारी कर बता दिया गया था साथ ही बार-बार शिकायतें मिलने पर कलेक्टर महोदय सीहोर के निर्देशानुसार सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार हमारे द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही की की गई
जुलाई माह में ही समस्त स्कूल संचालकों को स्कूल बसों को परिवहन को समझाइश दी गई थी कि अपने वाहनों के कागजात दुरुस्त रखें बावजूद उसके लापरवाही बरती गई है जिस पर से उनके विरुद्ध नियमानुसार चालानी कार्यवाही की जा रही है l
आज की गई कार्रवाई में 20वाहनों से ₹53000 का राजस्व वसूल किया गया रसीदें काटी गईl
आज की कार्रवाई में जिस प्रकार से सबसे अधिक स्कूली बच्चों को लाने ले जाने वाले वाहनों पर कार्रवाई की गई है उसे ऐसा प्रतीत होता है कि विभाग द्वारा भी समय समय पर इस प्रकार की कार्रवाई की जाना चाहिए साथ ही जिन स्कूलों में वाहन हैं उन्हें भी इस ओर ध्यान देना चाहिए और जो अभिभावक अपने बच्चों को ऐसे वाहनों में भेजते हैं उन्हें भी ध्यान देने की आवश्यकता है ताकि भविष्य में यदि कोई वाहन घटना होती है तो बड़े जुर्माने से इनकार नहीं किया जा सकताl

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!