उमेश और अम्बर का देश की सीमा पर जाने का सपना हुआ साकार
माँ तुझे प्रणाम योजना ने देश की सीमा को छूने का सपना साकार किया
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सशक्त भारत और आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के सपने को साकार करने के लिए युवाओं में देश की सीमाओं की सुरक्षा के प्रति जागृति लाने के उद्देश्य से “माँ तुझे प्रणाम” चलाई जा रही है। इस योजना के तहत यूथ महापंचायत में चयनित सीहोर जिले के युवाओं को अंतर्राष्ट्रीय सीमा बाघा बॉर्डर तथा हुसैनीवाला की अनुभव यात्रा पर भेजा गया है। सीहोर जिले से सीमा भ्रमण पर श्री उमेश पंसारी एवं श्री अम्बर शर्मा को भेजा गया है। जिन्हें भोपाल में मुख्यमंत्री श्री चौहान के संबोधन के बाद दल के साथ अमृतसर के लिए रवाना किया गया।

माँ तुझे प्रणाम योजना के तहत सीमा भ्रमण पर जाते समय श्री उमेश पंसारी एवं श्री अम्बर शर्मा अत्यधिक उत्साहित है। श्री उमेश पंसारी ने कहा कि सीमा पर जाने का विचार ही हमें देश भक्ति से ओतप्रोत कर देता है। सरहद पर जाकर हमें वहां की परिस्थितियों और सेना के संघर्ष पूर्ण जीवन के बारे में जानने का अवसर मिलेगा। मेरा बचपन से ही यह सपना था कि एक बार देश की सीमा पर जाकर वहां की मिट्टी और जवानों को प्रणाम कर सकूँ। उन्होंने इस यात्रा के लिए माँ तुझे प्रणाम योजना और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का हृदय से धन्यवाद दिया है।