शासकीय हाई स्कूल नारायणपुर में पहली कक्षा की छात्रा को लगा करंट, मौके पर हुई मौत
बुदनी/
आज दिनांक 14 सितंबर को मिली जानकारी के अनुसार नारायणपुर के हाई स्कूल में पहली कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा वंशिका केवट पुत्री बबलू केवट आयु लगभग 7 वर्ष निवासी ग्राम नारायणपुर की स्कूल प्रांगण में करंट लगने से मौके पर ही दुखद मौत हो गई। बता दें कि इसमें स्कूल प्रबंधन की घोर लापरवाही देखने को मिल रही है स्कूल प्रांगण के आसपास बिजली के निकले हुए तार लटक रहे हैं लेकिन स्कूल प्रबंधन ने कभी इस बात पर ध्यान नहीं दिया, 2 दिनों से हो रही बरसात के कारण आसपास पानी भर गया था, लटक रही तारों में से ही एक तार टूट कर नीचे पानी में गिर गई थी जिसके कारण छात्रा की करंट लगने से दुखद मौत हो गई फिलहाल शाहगंज पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए शब का पोस्टमार्टम कराने के लिए बुधनी भेजा है पोस्टमार्टम उपरान्त शव परिजनो को सोपा
इस मासूम बालिका की मौत का जिम्मेदार कौन

