अवैध रूप से परिवहन हो रही सागौन की सिल्लियां। वन विभाग लाडकुई अमले की फिर कार्यवाही
एक बोलेरों सहित 14 नग सिल्लिया जप्त आरोपी फरार

– बुधनी – मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक और जहां कहते हैं अपने भाषणों में कि मध्य प्रदेश में माफिया राज को खत्म कर देंगे वहीं दूसरी ओर उन्हीं की विधानसभा बुधनी के क्षेत्र में माफियाओं के द्वारा लगातार जंगलों की कटाई की जा रही है सागौन की बेश कीमती लकड़ियों को तस्करी की जा रही है बड़ा सवाल यह है कि यह लोग किस तरह से बच निकलते हैं अब आप इस गाड़ी से अंदाजा लगा सकते हैं देखिए किस तरह गाड़ी के पीछे की ओर मध्यप्रदेश शासन लिखा हुआ है आगे की ओर भाजपा का निशान है कमल का फूल लगा रखा है जिससे वाहनों को रोकने के लिए कोई हिम्मत नहीं कर सकता इन दिनों क्षेत्र में वाहनों पर प्रेस .पुलिस और म.प्र शासन लिखा हुआ देखा जा सकता है यह लोग बेखौफ वाहनों को घुमाते हैं लेकिन इनकी जांच करने वाला कोई अधिकारी नहीं है इसीलिए इन लोगों के हौसले दिनो दिन बढ़ते जा रहे हैं और यह लोग अवैध कारोबार में लिप्त बेखौफ अपने कार्य को अंजाम दे रहे हैं वन परिक्षेत्र लाड़कुई द्वारा वनों से अवैध रूप से सिल्लियों का परिवहन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है कल भी जहां वन विभाग ने मारुति कार के साथ परिवहन करते हुए 8 नग सिल्लिया जप्त की थी। वही रात्रि को गस्ती के दौरान वन विभाग द्वारा एक बोलेरो जीप सहित 14 नग सागौन की सिल्लिया जप्त की
वही देखने वाली बात यह है कि भले ही वन विभाग द्वारा अवैध सागौन की सिल्लयो के परिवहन पर लगातार कार्यवाही की जा रही हो लेकिन इन कार्यवाही से एक बात तो स्पष्ट होती है की लाडकुई वन परिक्षेत्र में वनों की कटाई लगातार जारी है।