August 4, 2026

निजी हाथों में सौपने का वेयर हाउस कार्पोरेशन दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने किया विरोध

0

रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौपा सैकड़ों कर्मचारियों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन 

सीहोर। दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने बुधवार को टाउनहॉल से कलेक्ट्रेट तक विरोध रैली निकाली। नारेबाजी करते बेनर पोस्टरों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे।  दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने कांग्रेस कार्यकारी जिलाध्यक्ष नईम नबाव के नेतृत्व में डिप्टी कलेक्टर सतीष राय को कलेक्टर के नाम ज्ञापन दिया।  

कलेक्ट्रेट पहुंचे जितेंद्र सिरोलिया ने इस मामले में बताया की मध्य प्रदेश वेयर हाउस कार्पोरेशन में कार्यरत 3362 दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को निजी हाथों में सौपने की तैयारी कर ली है। निगम प्रबंधन ने कर्मचारियों को बिना पूर्व सूचना अचानक आर बी एसोसिएट आउटसोर्स कंपनी के हवाले करने का फैसला कर लिया है। दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के द्वारा इस कथित फैसले का विरोध किया जा रहा है। कर्मचारियों का कहना है की भीषण कोरोना काल के समय में भी हमारे द्वारा निगम के सभी प्रदेश भर के 4300 वेयर हाउसों पर काम किया गया है।

 फिर भी निजी हाथों में कर्मचारियों को सौपा जा रहा है जबकी आर बी एसोसिएट आउटसोर्स कंपनी निगम से प्रति कर्मचारी 14 हजार रू का भुगतान लेगी और कर्मचारियों को मात्र 6 से 7 हजार रू देगी शेष पैसा बिचौलिएं बीच में रख लेंगे। निजी कंपनी कभी 8 से 10 सालों से काम कर रहे कर्मचारियों को बाहर निकाल देगी। जिससे दैनिक वेतन भोगियों का भविष्य खतरे में बना हुआ है। कर्मचारियों ने आर बी एसोसिएट आउटसोर्स कंपनी से किया जा रहा अनुबंध खत्म करने की मांग की है। 

ज्ञापन सौपने वालों में राजाराम बडेभाई,राहुल सूर्यवंशी,अरुण वर्मा, जगदीश वर्मा,बृजेश नागर,हेमा शर्मा योगेश पटेल, जितेंद्र सरपंच,अंकित राव,अभिषेक गुप्ता देवेंद्र पवार राहुल वमाज़् दीपक मालवीय सोनू मालवीय राजेश सिसोदिया विशाल वमाज़् विनय वमाज़् विकास दुब,ेजतेंद्र, दीपेश,जितेंद्र, दीपेश, शेखर, संदीप, दीपेश शेखर, संदीप, शंकर, गौरी शंकर, राम कृष्णा, अमर सिंह,सतीश यादव, भरत सिंह, अजय रघुवंशी, उमेश यादव, गंगाराम यादव, आसाराम यादव, मुकेश यादव, प्रमोद यादव, मनोज विश्वकर्मा, शिवम यादव, राजा बाबू, संतोष वर्मा, गोपाल वर्मा, अनिल वर्मा आदि कर्मचारी शामिल रहे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!