August 4, 2026

अनवरत सेवा का संकल्प लें कार्यकर्ता: कार्तिकेय

0

रेहटी- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जन्मदिन से अबसर पर रेहटी में युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया । कार्यक्रम में जिसने मुख्यमंत्री के सुपुत्र कार्तिकेय सिंह चौहान ने पहुँच कर युवाओं का उत्साह वर्धन किया। कार्तिकेय चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस पर आज प्रदेश भर में मुख्यमंत्री सेवा अभियान के तहत अंतर्गत शासकीय योजनाओं के लाभ से छूटे हितग्राहियों का सर्वे, दिव्यांगो को उपकरण वितरण, वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर और स्वच्छता सेवा गतिविधियां संचालित की जा रही है। भारतीय जनता युवा वास्तव में जनसेवा का मोर्चा है इसलिए प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर आयोजित सेवा पखवाड़ा में हम अनवरत सेवा का संकल्प लें जो कि संगठन का मिशन भी है और उद्देश्य भी है ।इस अवसर पर कार्तिकेय चौहान ने रेहटी स्वास्थ केंद्र की व्यवस्था देखी इसके साथ ही वृक्षारोपण भी किया । उन्होंने विश्वकर्मा जयंती के मौके पर आयोजित बढ़ई समाज के कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना कर समाज जनों को बधाई दी।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!