August 4, 2026

आष्टा में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान का विधायक मालवीय ने किया शुभारंभ

0

मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान वंचित हितग्राहियों को लाभान्वित की अभिनव पहल है – विधायक मालवीय

आष्टा जनपद के 2000 से अधिक हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित

सीहोर,
मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत जिलेभर में कार्यक्रम आयोजित कर हितग्राहियों को लाभान्वित करने के लिए शिविर लगाए गए। आष्टा में आयोजित जनपद स्तरीय कार्यक्रम ग्राम अरोलिया में आयोजित किया गया। आष्टा में अभियान का शुभारंभ आष्टा विधायक श्री रघुनाथ मालवीय ने किया। कार्यक्रमों में विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर विधायक श्री रघुनाथ मालवीय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा "मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान" को आज से प्रारंभ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत केन्द्र तथा प्रदेश सरकार की विभिन्न विभागों की 33 योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओ से वंचित रहे हितग्राहियों को लाभान्वित करने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अभिनव पहल है। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष गोपाल सिंह इंजीनियर, जनपद अध्यक्ष श्रीमती दीक्षा गुणवान, नगर पालिका अध्यक्ष हेमकुंवर मेवाड़ा सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी तथा स्व सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित थी।

विभिन्न योजनाओं के 2140 हितग्राहियो को किया गया लाभान्वित मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत जनपद पंचायत आष्टा के ग्राम पंचायत गोपालपुर, पाडलिया, अरोलिया आष्टा, खामखेड़ा जत्रा, मुबारिकपुर, भीलखेड़ी सड़क, लाखिया, पटारिया गोयल, आनन्दीपुरा, कल्याणपुरा, खटसूरा, भानाखेड़ी, भौरीकलां, सामरी बोंदा, उमरदड़, अर्नियाराम में शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में शासन की विभिन्न योजनाओं से कुल 2140 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।

प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर किया गया पौधारोपणप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर पूरे जनपद में पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम स्थल पर विधायक श्री रघुनाथ मालवीय सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों तथा स्वसहायता समूह की महिलाओं ने पौधारोपण किया। इसके साथ ही मुखर्जी मैदान आष्टा में भी वृक्षारोपण किया गया।

रक्तदान शिविर आयोजितप्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सिविल अस्पताल आष्टा में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 83 यूनिट रक्तदान किया गया। शिविर में विधायक श्री मालवीय ने कहा कि रक्तदान रक्तदान से अनेक जरूरतमंद लोगो की जान बचाई जा सकती है। हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!