संकल्प नशा मुक्ति में लगाया शारीरिक व्यायम शिविर
सीहोर। शहर के सैकड़ाखेड़ी स्थित संकल्प नशा मुक्ति केन्द्र में एक सप्ताह के लिए शारीरिक व्यायम शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान केन्द्र के संचालक राहुल सिंह के मार्गदर्शन में योग प्रशिक्षक सहित अन्य के द्वारा यहां पर मौजूद हितग्राहियों को नशे से दूर रहने के साथ व्यायम और योग के टिप्स दिए जा रहे है।
व्यसनों के दुष्प्रभाव पर केन्द्र के प्रभारी नटवर कुशवाहा ने मंगलवार को शिविर के पहले दिन हितग्राहियों को संबोधित करते हुए समाज में फैल रहे ध्रूमपान, मद्यपान एवं नशे की बीमारी से फैलने वाली बीमारियों के बारे में बताया। वक्ताओं ने ऐसे पदार्थों के सेवन से बचने की नसीहत की। जीवन को नव मोड़ दो, नशा करना छोड़ दो। यह नारा लगवाया गया। इस दौरान केन्द्र की ओर से धर्मेश यादव, विकास अग्रवाल और गोविन्द शर्मा आदि शामिल थे।
