वैक्सीनेशन जागरूकता अभियान के अंतर्गत शासकीय माध्यमिक शाला मानपुरा में बच्चों द्वारा जागरूकता रैली
सीहेार। स्वास्थ विभाग के सहयोग से हेल्प एज इंडिया संस्था द्वारा वैक्सीनेशन जागरूकता अभियान के अंतर्गत शासकीय माध्यमिक शाला मानपुरा में बच्चों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई।

नागरिकों को कोरोना जैसी घातक बीमारी से सुरक्षित रखने के लिए वैक्सीनेशन कराये जाने के लिए लोगो को जागरूक किया जा रहा है। जिला समन्वयक उमेंद्र शर्मा के द्वारा बच्चो के वैक्सीनेशन के महत्व के बारे में बताया गया। अभियान की जानकारी स्कूल के बच्चों द्वारा जागरूकता रैली निकालकर दी गई। बच्चों को होमवर्क में अपने माता पिता को वैक्सीनेशन लगाने की जानकारी दी गई। बच्चों को अपने नोटबुक में बूस्टर डोज लगवाने के लिए प्रेरित भी करने के लिए दिया। कायक्रम मे हेल्थ एंड इंडिया, जिला समन्वय प्रदीप लस्करी गुलाब सीता, सरोज श्रीवास्त, ज्योति सीठा ,सतीश राठौर , कैलाश यादव, भारती शर्मा, नीतू राठोर, ज्योति सक्सेना, संतोष कुमार सोनी की उपस्थिति रही