August 3, 2026

29 सितम्बर को बुधनी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

0
img_5062

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 29 सितम्बर को प्रात: 11.40 बजे भोपाल से प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे बुधनी पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री चौहान बुधनी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में

4828 करोड़ की 22 औद्योगिक संरचनाओं का करेंगे भूमि-पूजन और लोकार्पण।
मुख्यमंत्री बुधनी के टॉय कलस्टर सहित 9 जिलों के 13 औद्योगिक क्लस्टर और 2 औद्योगिक क्षेत्रों का भूमि-पूजन करेंगे। साथ ही प्रदेश स्तरीय रोजगार दिवस पर हितग्राहियों को स्वरोजगार के लिए ऋण स्वीकृति पत्र वितरित भी करेंगे। कार्यक्रम के पश्चात दोपहर 02 बजे वे बुधनी से तालपुरा के लिए प्रस्थान करेंगे। तालपुरा में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत आयोजित शिविर में मुख्यमंत्री चौहान मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना का शुभारंभ करेंगे और डेयरी प्लस योजना के हितग्राहियों को लाभान्वित करेंगे। तालपुरा कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री चौहान बुधनी से दोपहर 3 बजे भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!