स्वच्छता सर्वेक्षण में पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर टॉप 100 में सीहोर जिले के तीन नगर शामिल
स्वच्छता रैंकिंग में जिले के नगरीय निकायों ने बाजी मारी
एक लाख से अधिक जनसंख्या वाले नगरों की स्वच्छता रैंकिंग में सीहोर 68वें स्थान पर
एक लाख से कम जनसंख्या वाले नगरों में राष्ट्रीय स्तर पर बुदनी 61 वें तथा शाहगंज 92वें स्थान पर
शाहगंज 15 हजार से कम जनसंख्या वाले शहरों में आठवें एवं प्रदेश में तीसरे स्थान पर

कलेक्टर ने नगरीय निकायों के स्वच्छता अमले तथा सहयोग के लिए नागरिकों का आभार व्यक्त किया
स्वच्छता सर्वेक्षण-2022 में राजस्थान एवं महाराष्ट्र को पीछे कर मध्यप्रदेश इस बार सबसे स्वच्छ राज्य बन गया है। स्वच्छ सर्वेक्षण में पहली बार सीहोर जिले के नगरीय निकाय टॉप 100 में शामिल हुए है। जिले की नगर पालिका परिषद सीहोर, नगर परिषद शाहगंज एवं बुधनी इस वर्ष की स्वच्छता रैंकिंग में टॉप 100 में चुने गए है। एक लाख से अधिक की जनसंख्या वाले नगरों में सीहोर स्वच्छता रैंकिंग में 68वें स्थान पर रहा है। एक लाख से कम जनसंख्या वाले नगरों में राष्ट्रीय स्तर पर बुदनी 61 वें स्थान पर तथा शाहगंज 92वें स्थान पर आया है। कलेक्टर चन्द्र मोहन ठाकुर नगरीय निकायों के स्टॉफ, स्वच्छता अमले तथा जनसामान्य का नगर में स्वच्छता बनाए रखने के लिए आभार व्यक्त किया है।

जोनल एवं स्टेट रैंकिंग में नगरीय निकायों के स्थाननगर पालिका परिषद आष्टा ने जोनल रैंकिंग में 62 वां स्थान एवं स्टेट रैंकिंग में 25 वां स्थान, नगर परिषद रेहटी ने जोनल रेंकिंग में 39 वां तथा स्टेट रैंकिंग में 23 वां स्थान, नसरूल्लागंज ने जोनल रेंकिंग में 89 वां तथा स्टेट रैंकिंग में 61 वां स्थान, कोठरी ने जोनल रेंकिंग में 113 वां तथा स्टेट रैंकिंग में 81 वां, जावर ने जोनल रेंकिंग में 40 वां तथा स्टेट रैंकिंग में 24 वां स्थान, इछावर ने जोनल रेंकिंग में 149 वां तथा स्टेट रैंकिंग में 92 वां स्थान स्थान प्राप्त किया है।
स्वच्छता बनाए रखने लोगों को किया जागरूककलेक्टर चन्द्र मोहन ठाकुर ने जानकारी दी कि शहरों को स्वच्छ बनाए रखने के लिए अनेकों अभियान चलाकर लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। लोगों को अपने घरों में अलग-अलग कचरे के लिए अलग-अलग डिब्बे रखने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही उन्हें कचरा गाड़ी में ही कचरा डालने, गीले-सूखे कचरे को अलग-अलग रखने तथा शहर को स्वच्छ रखने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जागरूक किया गया।
डोर-टू-डोर किया गया कलेक्शनकलेक्टर ठाकुर ने जानकारी दी कि शहर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए प्रतिदिन लोगो से डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन करने के लिए कचरा गाड़ी चलाई गई। कचरा गाड़ियों में जिंगल्स तथा बैनर, होर्डिंग्स, दीवार लेखन आदि के माध्यम से लोगो को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा कचरे को कचरा गाड़ी में डालने के लिए प्रेरित किया गया। जिसका परिणाम है कि शहरों ने स्वच्छता में रैंकिंग प्राप्त की है। उन्होंने बताया कि सभी नगरीय निकायों में स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए थे। जिन्होंने शहरों में स्वच्छता बनाए रखने के लिए लगातार काम किया।
एक लाख से कम जनसंख्या वाले नगरों में बुदनी 61 वें स्थान परनगर परिषद बुदनी ने स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 में अपनी रैंकिंग को सुधारने के साथ ही रैंकिंग में एक उल्लेखनीय प्रगति की है। बुदनी को राष्ट्रीय स्तर पर एक लाख से कम जनसंख्या वाले शहरों में 61वां स्थान प्राप्त हुआ है। साथ ही 15 हजार से 25 हजार की केटेगरी में वेस्ट जोन के अंतर्गत स्टेट में 5वां तथा वेस्ट जोन में 7वां स्थान प्राप्त हुआ है, जो कि वर्ष 2021 के स्वच्छ सर्वे में स्टेट में 141 तथा वेस्ट जोन में 292 की रैंक पर था। इसके साथ ही बुदनी को 1 स्टार शहर के रूप में भी रेटिंग प्रदान की गई है।
शाहगंज 15 हजार से कम जनसंख्या वाले शहरों में आठवें एवं प्रदेश में तीसरे स्थान परस्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में नगर परिषद शाहगंज को वेस्ट जोन में 15 हजार से कम जनसंख्या वाले शहरों में आठवीं रैंक एवं मध्य प्रदेश में तीसरी रैंक प्राप्त हुई है साथ ही गार्बेज फ्री सिटी स्टार रेटिंग में 1 स्टार रेटिंग प्राप्त हुई है।