August 3, 2026

स्वच्छता में सीहोर देश के टॉप-100 एवं प्रदेश के टॉप-10 शहरों में शामिल

0
cropped-SEHORE__2_-removebg-preview.png

देश के 1 से दस लाख की आबादी वाले शहरों में सीहोर को मिला 48 वां नंबर

स्टार रैंकिंग का मिला दर्जा
स्वच्छता सर्वेक्षण-2022 में सीहोर नगर पालिका ने अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है। जिला प्रशासन की इच्छाशक्ति और शहरवासियो के सहयोग से सीहोर ने स्वच्छता में देश में अपना 68 वां स्थान स्थान हासिल किया है। इसके साथ ही प्रदेश के टॉप-10 शहरों की सूची में भी सीहोर ने स्थान पाने का गौरव प्राप्त किया है।स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान 2022 में सम्मानजनक रैंक हासिल करने के लिए कलेक्टर चन्द्र मोहन ठाकुर के निर्देश पर सीहोर नगरपालिका ने शहर में स्वच्छता बनाए रखने के लिए अनेक अभियान चलाकर लोगो को स्वच्छता के लिए जागरूक किया। इसी कारण स्वच्छता सर्वेक्षण के परिणामों में सीहोर ने गत वर्ष की तुलना में बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

पिछले साल थे 117 वें स्थान गत वर्ष के स्वच्छता सर्वेक्षण में सीहोर शहर को देशभर में 117 वां स्थान हासिल हुआ था। उसके बाद से ही नगरपालिका द्वारा शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने की कवायदों को शुरू कर दिया गया था। कचरा गाडिय़ों के घर- घर जाकर कचरा कलेक्शन करने से लेकर कूड़ाघर और नालियों की नियमित सफाई का क्रम अनवरत जारी रहा। इसके अलावा सैकड़ाखेड़ी मार्ग, पुराना हाईवे, टाउनहाल के सामने, नदी चौराहा आदि स्थानों को युद्वस्तर तरीके से सुंदर बनाने के सकारात्मक प्रयास किए गए। इसका परिणाम यह निकला कि गत वर्ष की 117 वीं रैंक पाने वाले सीहोर शहर ने इस साल देशभर के 4354 शहरों की महानगरपालिका, नगरनिगम, नगरपालिकाओं और नगर परिषद के बीच हुए मुकाबले में 4906 अंकों के साथ 68 वां नंबर हासिल किया है।

1 लाख से 10 लाख की आबादी वाले शहरों में 48 वां स्थान

स्वच्छता सर्वेक्षण में सीहोर शहर ने देश के एक लाख से 10 लाख तक की आबादी वाले शहरों की सूची में 48 वां स्थान प्राप्त किया है। जबकि एक लाख से 10 लाख तक की आबादी वाले प्रदेश के शहरों की टॉप टेन सूची में सीहोर को स्थान मिला है। अगर प्रदेश की पांच नगर निगम को हटा दिया जाए तो यह प्रदेश की नगर पालिकाओं में सीहोर शहर का स्थान पांचवा है।

स्टार रैंकिंग का मिला दर्जा सीहोर नगरपालिका को ओडीएफ प्लस प्लस और गार्बेज फ्री सिटी में वन स्टार रेटिंग का भी दर्जा मिल गया है। कलेक्टर श्री चन्द्र मोहन ठाकुर के दिशा-निर्देशन में महज एक साल की मशक्कत के बाद नगरपालिका ने इतना बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इससे आगामी वर्ष होने वाले स्वच्छता सर्वेक्षण में और अच्छे सुधार होने की आशाएं है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!