August 3, 2026

नल जल योजना से ग्रामवासियों को पानी की चिंता से मिली मुक्ति

0

प्रदेश सरकार द्वारा नल जल योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में भी हर घर नल से जल पहुंचाने का कार्य तेजी से चल रहा है। गांव में घर पर पेयजल की उपलब्धता होने से लोगो को पानी के लिए कहीं भटकना नही पड़ता है। जिले में भी जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के अनेक गांवों में पेयजल घरों तक पहुंचा दिया गया है तथा शेष गांवों में पहुचाने का काम तेजी से चल रहा है।

आष्टा जनपद के ग्राम मुगली में नल जल योजना से 225 नल कनेक्शन द्वारा ग्रामीणों को पेयजल प्रदाय किया जा रहा है। इसके साथ ही दूसरे चरण में 135 परिवारों को नवीन नल कनेक्शन का कार्य प्रचलन में है। इससे अब ग्रामवासियों को पानी की समस्या से निजात मिलेगी। नल जल योजना से सभी ग्रामवासी लाभान्वित होकर खुश हैं। ग्रामवासियों ने बताया कि पहले जो पानी लाने में घण्टों समय बर्बाद होता था। अब नल जल योजना के चालू होने से घर पर ही पर्याप्त पानी मिल रहा है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!