August 3, 2026

नशा मुक्ति अभियान बना महा अभियान ज़िले में 24 आरोपीयो के ख़िलाफ़ कार्यवाही

0

सीहोर पुलिस – “नशा मुक्ति अभियानके तहत जिले के थानो ने मुख्य चौराहो पर नागरिको के मध्य सगोष्ठी कार्यक्रम के माध्यम से संवाद कर शराब एव नशे से होने वाले दुष्प्रभावो के सम्बन्ध मे जागरूक कर दिलाई नशा करने की शपथ

अभियान के तहत शराब के कारोबार मे लिप्त लोगो के विरूध्द की वैधानिक कार्यवाही.
सार्वजनिक स्थानो पर शराब पीने वाले एव नशे की हालत मे वाहन चलाने वाले व्यक्तियो की लगातार चैकिग कर की जा रही है वैधानिक कार्यवाही।
• गौरतलब है कि माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिह चौहान महोदय एव पुलिस मुख्यालय द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस अधीक्षक मंयक अवस्थी द्वारा सभी अनुविभागीय अधिकारियो एव थाना प्रभारी को नशा मुक्ति अभियान के तहत अपने अपने थाना क्षेत्र मे प्रभावी व सख्त कार्यवाही एव जन मानस मे नशे के सम्बन्ध मे विशेष जागरूकता कार्यक्रम करने हेतु निर्देशित किया गया था। सीहोर पुलिस द्वारा वरिष्ठ अधिकारियो से प्राप्त निर्देशो पर कार्यवाही करते हूये
• इसी क्रम क्रम मे जिले के विभिन्न थानो द्वारा अवैध शराब के कारोबार मे लिप्त 24 आरोपियो के विरूध्द आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई जिसमे थाना कोतवाली ने 13 लीटर, थाना मण्डी ने 11 लीटर, थाना अहमदपुर ने 04 लीटर, थाना श्यामपुर ने 06 ली,. थाना बिलकिसंगज ने 15 लीटर, थाना इछाबर ने 08 ली., थाना जावर ने 09, थाना पार्वती ने 06 लीटर, थाना रेहटी ने 20 लीटर, थाना बुधनी ने 45 लीटर, थाना शाहगंज ने 04 लीटर, थाना गोपालपुर ने 12 लीटर, थाना नसरूल्लागंज ने 06 लीटर, कुल 159 लीटर कीमती करिबन 35000 रूपये की अवैध शराब जप्त की गई। जिले मे अवैध शराबखोरी के कारोबार मे लिप्त अपराधियो क विरूध्द यह कार्यवाही निरन्तर जारी है।
• इसी प्रकार अभियान के तहत जिले मे सार्वजनिक स्थान, होटल्स लाँज एव ढाबो की सतत जाँच एव चैकिग की जा रही है। विगत दो दिवस मे चैकिग के दौरान सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले कुल 31 व्यक्तियो के विरूध्द वैधानिक कार्यवाही की गई। जिले मे यह कार्यवाही सीहोर पुलिस द्वारा लगातार जारी है।
• अभियान के तहत सीहोर पुलिस द्वारा विगत दो दिवस मे विभिन्न चौराहो एव मुख्य मार्गो पर चेकिग पाईन्टस लगा कर शराब पीकर एव बिना हेलमेट के वाहन चलाने वाले वाहन चालको के विरूध्द प्रभावी कार्यवाही की गई । शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालको को ब्रेथ एनालाईजर द्वारा चेक किया गया। चेकिग के दौरान शराब पीकर एव बिना हेलमेट के वाहन चलाने वाले कुल 182 वाहन चालको के विरूध्द चालानी कार्यवाही करते हूये 52500 रूपये का समन शुल्क वसूला गया।
• नशे से होने वाले दुष्परिणाम के सम्बन्ध मे जन जागरूकता हेतु विभिन्न थानो द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रो के मुख्य चौराहो पर नागरिको को सगोष्ठी कार्यक्रमो के माध्यम से अवगत कराया जा रहा है। साथ ही यह शपथ भी दिलाई जा रही है कि नशे से दुर रहेगे एव अपने रिश्तेदारो आस पडोस बच्चो को भी नशे की लत से दूर रखेगे।
—0000—–

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!