शासकीय उचित मूल्य दुकान में अनियमितता पाए जाने पर दो दुकान को किया निलंबित
शासकीय उचित मूल्य दुकान अहमदपुर एवं पचामा में अनियमितता पाये जाने पर एसडीएम अमन मिश्रा ने दोनों राशन दुकानों को आगामी आदेश तक तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। सहकारिता निरीक्षक, वेयरहाउस प्रबंधक तथा कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी द्वारा 19 जनवरी 2022 को संयुक्त रूप से की गई जांच में शासकीय उचित मूल्य दुकान अहमदपुर में तथा 12 जनवरी 2022 को कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी एवं सेवा सहकारी समिति पचामा द्वारा शासकीय उचित मूल्य दुकान पचामा की जांच में दोनो दुकानों में अनियमितता पाई गई। निलंबित किए जाने के बाद शासकीय उचित मूल्य दुकान पचामा को खुशी स्व-सहायता समूह थूनाकला में तथा शासकीय उचित मूल्य दुकान अहमदपुर को सेवा सहकारी समिति चरनाल में अटैच किया गया है।
