समाजसेवी मेहता का निधन,श्रद्धाँजली
सीहोर-नसरूल्लागंज-रेहटी क्षेत्र के समाजसेवी रमेश चंद्र मेहता का शनिवार को आकस्मिक निधन हो गया है,जिनका अंतिम संस्कार रेहटी स्थित मोक्षधाम पर किया गया जहाँ उनके पुत्र बंटी मेहता ने मुखाग्नि दी । अंतिम यात्रा मे सैकड़ों लोगो ने शामिल होकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। स्व.श्री मेहता हँसमुख एंव मिलनसार होकर समाजसेवा मे अग्रणी थे
स्व. श्री मेहता अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ कर गए है। उन्हें लोग प्यार से रमेश दादा भी कहते थे वह बच्चे ,युवा ,बुजुर्ग सभी लोगो से बड़ी आसानी से घुल मिल जाते थे वह अपने शायर अन्दाज़ से लोगो का मन मोह लेते थे।
उनके निधन से नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रो में शोक की लहर व्याप्त है। उल्लेखनीय है कि स्व. श्री मेहता
राजू , मनोहर , सुरेश , मुकेश मेहता (पत्रकार) महेन्द्र , संतोष , मनोज, रोहित के बडे भाई एवं कान्हा के दादाजी थे। आपके निधन पर पत्रकार संगठनो सहित अनेक लोगो शोक संवेदनाऐ व्यक्त की है।

