August 3, 2026

अन्य गांवों की नल जल समितियों की प्रेरणा स्त्रोत है ग्राम शाला रोड की अनुसूचित जनजाति महिलाओं की समिति

0

नसरूल्‍लागंज तहसील का ग्राम शालारोड शत-प्र‍तिशत अनुसूचित जनजाति बाहुल्य ग्राम है। यहां लगभग 65 परिवार निवास करते हैं। गांव में नल जल योजना के तहत नलकूप का खनन किया गया है तथा 5 हजार लीटर की 02 टंकियां स्टील टावर पर स्थापित की गई है। यहीं से संपूर्ण ग्राम के सभी 65 घरों में नल से जल पहुंचाया जाता है। ग्राम में पेयजल व्यवस्था सफल रूप से संचालित हो सके, इसके लिए पेयजल एवं स्वच्छता समिति का गठन किया गया है। इस समिति में 16 सदस्य हैं तथा संपूर्ण समिति अनुसूचित जनजाति समाज की महिलाओं द्वारा बनी हुई है। अनुसूचित जनजाति महिलाओं की यह समिति गांव में नल जल योजना का सफल संचालन कर रही है। अन्य गांवों की नल जल योजनाओ समितियां भी ग्राम शाला रोड की समिति से प्रेरणा ले सकती हैं।

समिति की अध्यक्ष श्रीमती संजू भलाभी ने बताया कि गांव में सभी लोगो को नलजल योजना से स्वच्छ पेयजल मिल रहा है। योजना के संचालन के लिए समिति ने एक पंप ऑपरेटर रखा हुआ है, जो प्रतिदिन ग्राम में पानी की सप्लाई करता है। ग्राम में स्कूल एवं आंगनवाडी़ में भी छत पर पानी की टंकी रखी हैं , जिससे छात्र-छात्राओं को स्कूल में खनित नलकूप से पानी प्राप्त होता है। ग्रेजुएट का कोर्स कर रही स‍मिति की सचिव रवीना उइके ने बताया कि गांव में कुल 65 घरेलू कनेक्शन दिए गए हैं जिसमें सीधे पानी सप्लाई किया जाता है। 16 कनेक्शन में लोगों के स्वयं के जल स्रोत हैं, उन्हें भी नल कनेक्शन दिए गए हैं।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!