प्रधानमंत्री श्री मोदी 22 अक्टूबर को करवाएंगे मध्यप्रदेश के साढ़े चार लाख हितग्राहियों को अपने आवास गृहों में प्रवेश
वर्चुअली जुड़ेंगे प्रधानमंत्री
सतना में होगा मुख्य कार्यक्रम
मुख्यमंत्री चौहान ने गृह प्रवेश कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी ली
सीहोर जिले में 2601 हिताग्राही करेंगे गृह प्रवेश
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है प्रदेश के 4.50 लाख हितग्राहियों को दीपावली पर अपना घरौंदा मिल रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बन कर पूर्ण हुए आवासों में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी हितग्राहियों को प्रवेश करवाएंगे। इस कार्यक्रम से प्रधानमंत्री श्री मोदी वर्चुअली जुड़ेंगे। मुख्य कार्यक्रम सतना स्थित बीटीआई मैदान में होगा। मुख्यमंत्री चौहान सतना में उपस्थित रहेंगे। प्रदेश के प्रत्येक ग्राम के लोग कार्यक्रम से जुड़ेंगे। ग्राम स्तर तक कार्यक्रम का प्रसारण देखने के लिए तैयारियां की जा रही हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज 22 अक्टूबर को हो रहे गृह प्रवेशम कार्यक्रम की तैयारियों की एक बैठक लेकर जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि एक अप्रैल 2016 से यह योजना प्रारंभ हुई है। भारत सरकार द्वारा मध्यप्रदेश को दिए गए 38.38 लाख आवास गृह बनाने के लक्ष्य के अंतर्गत 38 लाख आवास गृह स्वीकृत किए जा चुके हैं। प्रदेश में पूर्ण आवासों की संख्या 29 लाख है जो 76.4 प्रतिशत है। वित्त वर्ष 2022-23 में योजना पर 9039 करोड़ रुपए की राशि व्यय की जा चुकी है। सीहोर जिले के 2601 हितग्राही ग्रह प्रवेश करेंगेl
कलेक्ट्रेट कार्यालय के एनआईसी कक्ष में सीहोर विधायक सुदेश राय, आष्टा विधायक रघुनाथ मालवीय, जनपद अध्यक्ष श्रीमती नावडी बाई, श्री राजकुमार गुप्ता, कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर, जिला पंचायत सीईओ हर्ष सिंह, अपर कलेक्टर श्रीमती गुंचा सनोबर उपस्थित थे।