August 3, 2026

रोजगार सहायकों ने अपनी मांगों को लेकर विधायक को दिया ज्ञापन

0

सीहोर। मंगलवार को ग्राम रोजगार सहायक और सहायक सचिव संगठन ने अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कई मांगों के निराकरण की मांग विधायक सुदेश राय से की।

संगठन के अध्यक्ष अखिलेश मेवाड़ा के नेतृत्व में ग्राम रोजगार सहायक, सहायक सचिव संगठनों ने विधायक सुदेश को ज्ञापन देने विधायक कार्यालय पहुंचे। जहां रोजगार सहायकों ने विधायक को ज्ञापन देकर अपनी मांगों से अवगत कराया। ज्ञापन में बताया कि मप्र में ग्राम रोजगार सहायक पिछले 12 सालों से केंद्र व राजय शासन की समस्त योजनाओं का क्रियान्वयन करते हैं। महंगाई के इस दौर में 9 हजार रुपए में जीवन यापन करना संभव नहीं है। ज्ञापन में मांग की है कि रोजगार सहायक के वेतन में लगभग 5 सालों से वृद्धि नहीं हुई है। जिसे बढ़ाकर 30 हजार रुपए किया जाए। इसी तरह मुख्यमंत्री द्वारा 25 अगस्त 2018 को मुख्यमंत्री निवास पर की गई घोषणा जिसमें रोजगार सहायक की सेवा समाप्ति के बदले निलंबन किया जाए। निलंबन अवधी में अन्य कर्मचारियों की भांति नियमानुसार निर्वाहन भत्ता दिया जाए। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष अखिलेश मेवाड़ा, जितेंद्र मेवाड़ा, रोहित वर्मा, पदम सिंह, रंजीत पाटीदार, जितेंद्र वर्मा, बनप पटेल, जितेंद्र प्रजापति, देवप्रकाश, सुमित वर्मा, कैलाश दांगी, संतोष मालवीय, विमल, संतोष, सुनिता मालवीय, मनोज धनगर, कमलेश मेवाड़ा, विष्णु प्रजापति, बनेसिंह, सुरेश, विरेंद्र ठाकुर, गनपत सिंह, महेश विमलेश शर्मा, योगेश, देवप्रकाश वर्मा आदि मौजूद थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!