August 4, 2026

मुख्यमंत्री जनसेवा शिविरों से हितग्राहियों को मिल रहा शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ – सांसद भार्गव

0

मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत जिलेभर में शिविर आयोजित कर हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। नसरूल्लागंज तहसील के ग्राम सेमलपानी कदीम में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत शिविर आयोजित किया गया। जिसमें सांसद रमाकांत भार्गव एवं कार्तिकेय चौहान ने सभी ग्रामवासियों से चर्चा कर उनकी समस्याओं को सुना और समस्याओं का निराकरण किया। शिविर के दौरान हितग्राहियों को प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, खाद्यान्न पर्ची, आयुष्मान भारत योजना सहित शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।

इस अवसर पर सांसद भार्गव ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के सभी पात्र हितग्राहियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाना सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान चलाया है। इस अभियान में नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर लगाकर हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। ताकि लोग शिविर में आकर अपनी पात्रता के अनुसार योजनाओं का लाभ ले सकें। उन्होंने हितग्राहियों से कहा कि अगर वे शासकीय योजना का लाभ लेने के लिए पात्र हैं, तो वे भी शिविर में आए और उनका अधिकार प्राप्त करें। सांसद श्री भार्गव ने सभी अधिकारियों से कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना से वंचित न रहे। शिविर में आए हितग्राहियों को कार्तिकेय चौहान, गुरूप्रसाद शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष रवि मालवीय ने भी संबोधित किया। शिविर में अनेक ग्राम पंचायतों के सरपंच, जनप्रतिनिधि एवं हितग्राही उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!