हथकड़ी सहित फरार चोरी का आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया।लाखों की चोरी का खुलासा
बुधनी–बुधनी थाना क्षेत्र के बकतरा चौकी के आसपास आए दिन चोरी की बारदात होने पर पुलिस ने चोरी के आरोप में आरोप में ममतेश गौर निवासी जहाज पुरा थाना रेहटी को गिरफ़्तार किया। आरोपी को 22 सितंबर को पुलिस ने ग्राम साततुमड़ी में चोरी का माल बरामद हेतु पुलिस द्वारा आरोपी को ले जाया गया था जहां से पुलिस को चकमा देकर अंधेरे का लाभ उठाकर नर्मदा किनारे हथकड़ी सहित भाग गया था। जिसमें पांच पुलिसकर्मियों को लापरवाही के आरोप में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा निलंबित किया जा चुका था। इस घटना को लेकर एसडीओपी शशांक गुर्जर के निर्देशन में थाना प्रभारी पंकज वाडेकर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम डोलरिया से घेराबंदी कर आरोपी ममतेश गौर को गिरफ्तार कर और सोने चांदी के जेवर, तीन मोटरसाइकिल ढाई लाख रुपए मूल्य की बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।

