August 3, 2026

आष्टा एवं नसरूल्लागंज जनपद में गोवर्धन पूजा का कार्यक्रम आयोजित किया गया

0

“गोवर्धन पूजा-प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का महा उत्सव” कार्यक्रम के तहत प्रदेश के साथ ही जिलेभर में गोवर्धन पूजा का कार्यक्रम आयोजित किया। जिला मुख्यालय सहित सहित सभी पंचायतों, गांवो तथा गौशालाओं में गोवर्धन एवं गायों की पूजा की गई। इसी क्रम में आष्टा एवं नसरूल्लागंज जनपद में गोवर्धन पूजा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जनपद पंचायत कक्ष में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देखा गया। आष्टा में आयोजित कार्यक्रम में विधायक श्री रघुनाथ सिंह मालवीय, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दीक्षा सोनू गुणवान, जनपद उपाध्यक्ष गजराज सिंह पटेल, एसडीएम आनन्द सिंह रजावत शामिल हुए। नसरूल्लागंज में आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम दिनेश तोमर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!