August 3, 2026

श्यामपुर के तहसील मैदान पर शीघ्र सरदार पटेल की मूर्ति होगी स्थापित, राज्यसभा सांसद और विधायक ने निधि देने की घोषणा

0


सरदार पटेल ने देश को एकता के सूत्र में बांधा-राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार
सीहोर। क्षेत्र में हर साल की तरह इस साल भी सरदार पटेल आर्मी के तत्वाधान में लोह पुरष सरदार वल्लभ भाई पटेल जन्म महोत्सव पूरे आस्था के साथ मनाया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार ने कार्यक्रम के दौरान यहां पर सरदार के चित्र के समक्ष नमन किया और कहा कि मजबूत इरादे और सच्ची राष्ट्रीयता का नाम था सरदार वल्लभ भाई पटेल। उन्होंने पूरे देश को एक करने का महान कार्य किया। एकता का यह मंत्र हमारे जीवन में संस्कार की तरह है और भारत जैसे विविधताओं से भरे देश में हमें हर स्तर पर, हर डगर पर, हर मोड़ पर, हर पड़ाव पर, एकता के इस मंत्र को मजबूती देते रहना चाहिए। देश की एकता और आपसी सदभावना को सशक्त करने के लिए हमारा समाज हमेशा से बहुत सक्रिय और सतर्क रहा है। सरदार पटेल ने मौलिक अधिकारों को सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण कार्य किया, जिससे जाति और संप्रदाय के आधार पर होने वाले किसी भी भेदभाव की गुंजाइश न बचे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए सरदार पटेल आर्मी के संयोजक नंदकिशोर पाटीदार ने बताया कि सोमवार को श्यामपुर में आर्मी के तत्वाधान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार के द्वारा सरदार पटेल की भव्य मूर्ति स्थापित करने के लिए पांच लाख रुपए अपनी निधि से देने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों और समाजजनों के द्वारा भव्य आयोजन किया गया था।
इस मौके पर विधायक सुदेश राय, पूर्व विधायक रमेश सक्सेना, जिला पंचायत अध्यक्ष गोपाल इंजीनियर, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, भोपाल कृषि उपज मंडी अध्यक्ष श्रीमती श्यामा भागीरथ पाटीदार, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल अरोरा, पूर्व नपाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, भूपेन्द्र पाटीदार, शीला राम बाबू पाटीदार, कार्यक्रम की अध्यक्षता माया राम गौर ने की थी। आतिथियों का स्वागत राम रतन गौर, हरि नारायण पाटीदार, लक्ष्मीनारायण पाटीदार मातावाले, ओमप्रकाश गौर, नंद किशोर पाटीदार, लखन लाल गौर,मुकेश मास्टर, अवधनारायण पाटीदार, प्रीतम गौर, दिनेश पाटीदार, गोविन्द पाटीदार ने किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री राय ने भी अपनी विधायक निधि से मूर्ति स्थापित करने के लिए लाखों रुपए की राशि देने की घोषणा की।
565 रियासतों को मिलाकर देश को एकता के सूत्र में बांधा
उन्होंने कहा कि अत: हमें भी संप्रदायिक दुराग्रह, धार्मिक भेदभाव एवं जातीय वैमनस्य को भूलाकर देश की राष्ट्रीय एकता एवं सांप्रदायिक सद्भाव को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए संकल्पित होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। क्योंकि किसी राष्ट्र एकता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत होती है। एकता के अभाव में किसी भी राष्ट्र की उन्नति और विकास कतई संभव नहीं है। लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए सरदार पटेल ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई। करीब 565 रियासतों को मिलाकर देश को एकता के सूत्र में बांधा। हम सभी कार्यर्क्ताओं की जिम्मेदारी है कि देश की एकता के लिए कटिबद्ध हों। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों के द्वारा प्रतिभाओं का सम्मान भी किया गया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!