राज्य स्तर पर मिला स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार
सीहोर। आईईएस पब्लिक स्कूल, सीहोर, को भारत सरकार द्वारा राज्य स्तरीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। आईईएस पब्लिक स्कूल, सीहोर जिले का एकमात्र स्कूल जिसे यह सम्मान प्राप्त हुआ। आईईएस पब्लिक स्कूल, सीहोर यह सम्मान चंद्र मोहन ठाकुर, कलेक्टर सीहोर और सुदेश राय, विधायक, सीहोर द्वारा एक शानदार पुरस्कार समारोह में प्रदान किया गया। उल्लेखनीय है कि हमारी अन्य शाखा, आईईएस पब्लिक स्कूल, भोपाल ने भी यह पुरस्कार प्राप्त किया है और भोपाल के सभी स्कूलों में राज्य स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। यह पुरस्कार आईईएस पब्लिक स्कूल के प्राचार्य एवं स्टाफ द्वारा ग्रहण किया। प्रोफेसर मनीषा कव्थेकर, डाइरेक्टर, आईईएस पब्लिक स्कूल ने इस उपलब्धि पर समस्त स्टाफ को बधाई दी एवं बताया के आईईएस पब्लिक स्कूल, इस बात की गवाही देता है कि लगातार कड़ी मेहनत के साथ समर्पण सफलता के मार्ग की प्रशंसा करता है। उन्होने बताया के न्यूयॉर्क (यूएसए) में आयोजित स्टीवर्सशिप पुरस्कार में आईईएस पब्लिक स्कूल भोपाल को ग्लोबल ग्रीन स्कूल के अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
